Tuesday , 22 September 2026
Breaking News

BJP प्रभारी ने DSP को दिया धक्का, बोले- बकवास करने की जरूरत नहीं, मुझे कैसे रोक सकते हो?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन के दौरान मंगलवार को हंगामा हो गया। अंदर जाने से रोकने पर भाजपा (BJP) चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत की सीओ सिटी राजेंद्र मीणा से बहस हो गई। इस दौरान प्रजापत ने सीओ को धक्का देते हुए कहा, “बकवास करने की जरूरत नहीं है। मैं चुनाव प्रभारी हूं, मुझे कैसे रोक सकते हो।”

 

BJP in-charge shoved the DSP, saying, No need to talk nonsense, how can you stop me sawai madhopur Vikalp times

 

भाजपा पदाधिकारियों ने मौके पर SDM को बुलाने और मुख्यमंत्री (Chief Minister of Rajasthan) से बात करने की बात कही। पुलिस (Sawai Madhopur Police) द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने के बावजूद बाद में सभी लोग अंदर चले गए।

सुबह 10 बजे शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया:

नगर परिषद (Nagar Parishad) में उपसभापति पद के लिए सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा और कांग्रेस (Congress) की ओर से प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। इससे एक दिन पहले सोमवार को सभापति पद का चुनाव हुआ था, जिसमें भाजपा की मेवा चौधरी सभापति निर्वाचित हुई थीं।

नामांकन के बाद होगी स्क्रूटनी, ढाई बजे से मतदान:

नामांकन (Nomination) दाखिल होने के बाद प्रत्याशियों के आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर उपसभापति पद का परिणाम घोषित किया जाएगा।

जिले की 6 निकायों में भाजपा के 4, कांग्रेस के 2 सभापति-अध्यक्ष:

सवाई माधोपुर जिले में कुल 6 नगर निकाय हैं। इनमें सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी (Gangapur City) नगर परिषद तथा खंडार (Khandar), बौंली (Bonli), वजीरपुर (Wazirpur) और बामनवास (Bamanwas) नगर पालिकाएं शामिल हैं। इनमें सवाई माधोपुर, खंडार, बौंली और वजीरपुर में भाजपा, जबकि बामनवास और गंगापुर सिटी में कांग्रेस के सभापति-अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

उपसभापति और उपाध्यक्ष चुनाव में भी इन्हीं निकायों में दोनों दलों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि अंतिम तस्वीर नामांकन, पार्षदों के समर्थन और मतदान के बाद ही साफ होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Nagar Nikay CHunav bonli khandar sabhapati Bamanwas mla Indira Meena Police Sawai Madhopur Vikalp Times

इंदिरा मीणा पहुंचीं पुलिस के पास, दो पार्षदों को बंधक बनाने का लगाया आरोप

सवाई माधोपुर: नगर निकायों (Nagar Nikay) के सभापति (Chairman) और अध्यक्ष पद के चुनाव से …

BC Kota Aam aadmi party police Vikalp Times

कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की ठ_गी, 8 से 10 करोड़ की ठ_गी का दावा

कोटा: Kota जिले के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बीसी यानी चिट-फंड संचालन के नाम पर …

Where is the BJP Parshad Wife appeals to SP Jyeshtha Maitreyi to help locate him Sawai Madhopur Vikalp Times

BJP पार्षद कहां हैं? पत्नी ने SP ज्येष्ठा मैत्रेयी से लगाई तलाश की गुहार

सवाई माधोपुर: खंडार (Khandar) नगरपालिका (Nagar Palika) में 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष पद …

Even leaders who lost the election can become Mayors or Chairpersons Why did Sachin Pilot oppose this Rajasthan Vikalp Times

चुनाव हारे नेता भी बन सकते हैं मेयर-सभापति! सचिन पायलट ने क्यों किया था विरोध?

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के नगरीय निकाय चुनावों (Nagar Nikay Chunav) में इस बार कुछ ऐसे …

Countdown to Panchayat elections begins Reservation lottery on September 23-24 Vikalp Times

पंचायत चुनाव का काउंटडाउन शुरू! 23-24 सितंबर को आरक्षण की लॉटरी

जयपुर: पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनावों (Panchayati Raj Election 2026) को लेकर राज्य …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !