Thursday , 24 September 2026
Breaking News

रणथंभौर में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 घायल

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) की तालड़ा रेंज में बुधवार शाम पौधों की निराई-गुड़ाई का काम कर लौट रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tracot-Trolley) हादसे का शिकार हो गई। चढ़ाई पर ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 मजदूर घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर (Jaipur) रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

 

Major accident in Ranthambore Tractor-trolley carrying laborers overturns 15 injured Sawai Madhopur Vikalp Times

 

जानकारी के अनुसार मजदूर रोजाना की तरह जंगल क्षेत्र में पौधों की निराई-गुड़ाई का काम पूरा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे चढ़ाई पर ट्रैक्टर चालक रामफूल गुर्जर ने ट्रैक्टर में गियर लगाया। इसी दौरान ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार मजदूर घायल हो गए।

15 घायल जिला अस्पताल पहुंचे:

हादसे के बाद सभी घायलों को सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला अस्पताल लाया गया। पीएमओ डॉ. तेजराम मीणा ने बताया कि हादसे की सूचना शाम करीब 6:30 बजे मिली थी। इसके बाद अस्पताल के स्टाफ को बुलाकर ट्रॉमा सेंटर में घायलों के उपचार और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि कुल 15 घायलों को अस्पताल लाया गया था। इनमें गुड्डी और लखन की स्थिति गंभीर थी। दोनों को चोट लगने के कारण लगातार खू_न बह रहा था। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, 13 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

हादसे में ये मजदूर हुए घायल:

हादसे में चतरू (30) पुत्र रामफूल बैरवा निवासी तालड़ा, मुकेशी बाई (37) पत्नी पृथ्वीराज मीणा निवासी डूंगरी, काली देवी (20) पत्नी नवल गुर्जर निवासी तालड़ा, गोरा देवी (21) पत्नी पन्नालाल गुर्जर निवासी तालड़ा, रामखिलाड़ी (42) पुत्र किशोर मीणा निवासी डूंगरी, काली देवी (38) पत्नी गणेश सैन निवासी तालड़ा, लाखन सिंह (17) पुत्र हंसराज गुर्जर निवासी तालड़ा, मुक्ति देवी (40) पत्नी भरतलाल मीणा निवासी डूंगरी, रामसुखी देवी (42) पत्नी कालूराम गुर्जर निवासी तालड़ा, विक्रम (18) पुत्र रामफूल गुर्जर निवासी तालड़ा, लखन प्रजापत (25) पुत्र रामप्रसाद निवासी तालड़ा, रमेश (60) पुत्र गोट्या निवासी डूंगरी और चतरू (25) पुत्र रामफूल बैरवा निवासी तालड़ा घायल हुए हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

SP Jyeshtha Maitrei to be the guest at the teachers' conference in Sawai Madhopur Vikalp Times

शिक्षक सम्मेलन में SP ज्येष्ठा मैत्रेयी होंगी अतिथि, शिक्षकों की समस्याओं पर होगा मंथन

सवाई माधोपुर: राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, (Rajasthan Panchayati Raj and Secondary Teachers’ …

Kota Mayoral Election News Update Nagar Nigam Vikalp Times

कोटा मेयर चुनाव: आखिरकार BJP को भी करनी पड़ी बाड़ेबंदी, डिप्टी मेयर की डिमांड से फंसा पेंच

कोटा: नगर निगम (Nagar Nigam Kota) के मेयर चुनाव (Mayor Election) को लेकर कोटा (Kota) …

Sharfuddin Baig appointed as the new Registrar of Maulana Azad University, Jodhpur Vikalp Times

मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नए रजिस्ट्रार बने शरफुद्दीन बेग

जोधपुर: राजस्थान शिक्षा सेवा (Rajasthan Education Service) के वरिष्ठ अधिकारी रहे शरफुद्दीन बेग (Sharafuddin Baig) …

Sand Mining Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बजरी माफियाओं पर बड़ा एक्शन, डंपर-बोलेरो जब्त, 2 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Rawanjana Dungar Police Station) ने …

Nagar Nikay CHunav bonli khandar sabhapati Bamanwas mla Indira Meena Police Sawai Madhopur Vikalp Times

इंदिरा मीणा पहुंचीं पुलिस के पास, दो पार्षदों को बंधक बनाने का लगाया आरोप

सवाई माधोपुर: नगर निकायों (Nagar Nikay) के सभापति (Chairman) और अध्यक्ष पद के चुनाव से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !