Monday , 16 November 2026
Breaking News

राजस्थान के दिग्गजों ने बचाए अपने गढ़, पायलट के इलाके में कांग्रेस, वसुंधरा और राठौड़ के इलाके में बीजेपी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में शहरी निकायों (Nagar Nikay Chunav) के अध्यक्ष पद के चुनावों में भाजपा (BJP) का दबदबा देखने को मिला है। हालांकि बड़े नेताओं के क्षेत्रों में चुनाव परिणाम अलग-अलग रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma), भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के क्षेत्रों में भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस (Congress) प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tikaram Jully) के क्षेत्रों में कांग्रेस के उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

Rajasthan stalwarts hold their strongholds Congress in Pilots territory, BJP in Vasundhara and Rathore's areas.

 

निकाय चुनावों के नतीजों के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। वहीं, बड़े नेताओं के क्षेत्रों में आए अलग-अलग परिणामों ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दिया है।

सीएम भजनलाल शर्मा: भरतपुर के सभी 7 निकायों में भाजपा:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर (Bharatpur) के सभी 7 निकायों में भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भरतपुर नगर निगम (Bharatpur Nagar Nigam) में मेयर (Mayor) और जिले की छह नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। जिले में कांग्रेस का एक भी पालिका में अध्यक्ष नहीं बना।

भरतपुर नगर निगम सहित जिले की नगरपालिकाओं में पार्षद चुनाव के दौरान निर्दलीयों का बोलबाला रहा था, लेकिन अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी।

मदन राठौड़: पाली के सभी 10 निकायों में भाजपा:

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के गृह क्षेत्र पाली (Pali) में भाजपा ने सभी 10 निकायों में बोर्ड बनाया है। पाली नगर निगम (Pali Nagar Nigam) सहित जिले की सभी 9 नगरपालिकाओं में भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। यहां कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला।

गोविंद सिंह डोटासरा: लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड:

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका (Lakshmangarh Nagar Palika) में कांग्रेस के संजीव कुमार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

डोटासरा के गृह जिले सीकर (Sikar) की बात करें तो 13 निकायों में से 8 में कांग्रेस के निकाय प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। सीकर नगर परिषद (Sikar Nagar Parishad) में भी कांग्रेस एक बार फिर सभापति बनाने में कामयाब रही।

टीकाराम जूली: मालाखेड़ा में कांग्रेस:

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के विधानसभा क्षेत्र अलवर (Alwar) ग्रामीण में आने वाली मालाखेड़ा नगरपालिका (Malakhera Nagar Palika) में कांग्रेस का बोर्ड बना है। यहां कांग्रेस के उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।

अलवर जिले की मालाखेड़ा, कठूमर और थानागाजी नगरपालिकाओं में कांग्रेस के बोर्ड बने हैं।

वसुंधरा राजे: झालरापाटन में भाजपा:

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Former Chief Minister Vasundhara Raje) के क्षेत्र झालरापाटन नगरपालिका (Jhalrapatan Nagar Palika) में भाजपा के अंशु गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं, उनके बेटे के क्षेत्र में कांग्रेस का बोर्ड बना है।

झालावाड़ (Jhalawar) जिले के 8 निकायों में भाजपा और कांग्रेस के 4-4 निकाय प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। अकलेरा (Aklera), झालरापाटन, मनोहर थाना (Manohar Thana) और पिड़ावा (Pidawa) में भाजपा के अध्यक्ष बने हैं।

वहीं झालावाड़, भवानीमंडी (Bhawani Mandi) , डग (Dug) और खानपुर (Khanpur) में कांग्रेस के उम्मीदवार नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

भूपेंद्र यादव: अलवर जिले की 12 में से 9 निकायों में भाजपा:

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) के संसदीय क्षेत्र अलवर में कुल 12 शहरी निकाय हैं। इनमें से 9 निकायों में भाजपा के निकाय प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। इनमें अलवर नगर निगम भी शामिल है।

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा: दूदू-फागी में भाजपा हारी:

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा (Premchand Bairwa) के क्षेत्र दूदू में आने वाली दोनों नगरपालिकाओं में भाजपा अध्यक्ष नहीं बना पाई। दूदू (Dudu) में कांग्रेस की गरिमा कंवर नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुईं, जबकि फागी में कांग्रेस के सुरेश अध्यक्ष बने।

सचिन पायलट: टोंक नगर परिषद में कांग्रेस:

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट (Sachin Pilot) के निर्वाचन क्षेत्र टोंक नगर परिषद (Tonk Nagar Parishad) में कांग्रेस के मयंक गोयल सभापति निर्वाचित हुए हैं।

हालांकि टोंक (Tonk) जिले की टोंक नगर परिषद को छोड़कर 9 नगरपालिकाओं में कांग्रेस जीत दर्ज नहीं कर सकी। इन सभी 9 नगरपालिकाओं में भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा: सवाई माधोपुर में भाजपा:

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा (Dr. Kirodi Lal Meena) के निर्वाचन क्षेत्र सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) की नगर परिषद में भाजपा की मेवा चौधरी सभापति निर्वाचित हुई हैं।

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में से 4 में भाजपा और 2 में कांग्रेस के बोर्ड बने हैं।

अर्जुनराम मेघवाल: बीकानेर में कांग्रेस का मेयर:

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) के क्षेत्र बीकानेर (Bikaner) में भाजपा मेयर का चुनाव हार गई। पूर्व शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला (BD Kalla) के भतीजे और कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कल्ला बीकानेर मेयर निर्वाचित हुए हैं।

बीकानेर जिले के 7 निकायों में 4 में भाजपा, 2 में कांग्रेस और एक में सीपीएम का अध्यक्ष बना है।

राजेंद्र राठौड़: चूरू और तारानगर में भाजपा के बोर्ड:

भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) के निर्वाचन क्षेत्र तारानगर (Taranagar) और चूरू (Churu) में भाजपा का बोर्ड बना है। चूरू नगर परिषद में भाजपा के विनय कुमार सभापति निर्वाचित हुए हैं, जबकि तारानगर नगरपालिका में भाजपा के हरिप्रसाद अध्यक्ष चुने गए हैं।

चूरू जिले के निकायों में 9 पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

अशोक गहलोत: गृह जिले में भाजपा को बढ़त:

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के गृह जिले की 6 नगरपालिकाओं में से 4 में भाजपा और 2 में कांग्रेस के नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

पूर्व विधायक और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) के क्षेत्र की मथानिया (Mathania) नगरपालिका में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, जबकि तिंवरी में भाजपा का बोर्ड बना है।

झाबर सिंह खर्रा: श्रीमाधोपुर में भाजपा:

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा (Jhabar Singh Kharra) के क्षेत्र श्रीमाधोपुर (SriMadhopur) नगरपालिका में भाजपा की शांति अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।

गृह राज्य मंत्री बेढ़म: डीग के सभी 6 निकायों में भाजपा:

गृह राज्य मंत्री के जिले डीग (Deeg) की सभी 6 नगरपालिकाओं में भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। बेढ़म के निर्वाचन क्षेत्र ब्रजनगर सहित जिले की सभी निकायों में भाजपा अध्यक्ष बनाने में कामयाब रही।

हालांकि वार्डों के चुनाव परिणामों में निर्दलीय उम्मीदवारों का बोलबाला रहा था।

हनुमान बेनीवाल: RLP का एकमात्र बोर्ड:

नागौर (Nagaur) से आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) का मूंडवा नगरपालिका में अध्यक्ष बना है। यहां आरएलपी उम्मीदवार अलका अध्यक्ष पद का चुनाव जीती हैं।

प्रदेश में आरएलपी का यह एकमात्र निकाय है, जहां पार्टी का अध्यक्ष निर्वाचित हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

25 हजार की डिमांड, 15 हजार में डील… रि_श्वत लेते महिला JEN गिरफ्तार

झुंझुनूं: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) झुंझुनूं (Jhunjhunu) की टीम ने चिड़ावा (Chirawa) में बिजली विभाग …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !