Thursday , 24 September 2026
Breaking News

जोधपुर फैक्ट्री में भीषण ब्ला_स्ट, 14 फायर फाइटर्स झुलसे, 4 की हालत गंभीर

जोधपुर: बासनी (Basni) स्थित SR हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री (Handicraft Factory) में बुधवार शाम लगी भीषण आग के दौरान केमिकल से भरे ड्रम में ब्ला_स्ट हो गया। हादसे में आग बुझाने पहुंचे 14 फायर ब्रिगेड कर्मचारी झुलस गए, जिनका महात्मा गांधी हॉस्पिटल (Mahatma Gandhi Hospital, Jodhpur) में इलाज चल रहा है। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन कर्मचारियों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। दो कर्मचारी करीब 90 फीसदी तक झुलसे हैं।

Massive fire at Jodhpur handicraft factory Rajasthan News Vikalp Times

 

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे आग लगी थी। सूचना मिलने के बाद नगर निगम (Nagar Nigam) के अलग-अलग फायर स्टेशनों से 10 दमकल गाड़ियां और करीब 35 फायर फाइटर्स मौके पर पहुंचे। टीम आग बुझाने में जुटी थी। इसी दौरान बिल्डिंग की छत से एक पत्थर फिनोल केमिकल से भरे ड्रम पर आ गिरा। इससे ड्रम में जोरदार ब्ला_स्ट हुआ और जलता हुआ केमिकल करीब 300 मीटर दूर तक उछलकर फायर फाइटर्स पर जा गिरा।

साथी फायर फाइटर्स ही घायलों को अस्पताल ले गए:

ब्ला_स्ट में झुलसे कर्मचारियों को उनके साथी फायर फाइटर्स पिकअप और दमकल की गाड़ियों से अस्पताल लेकर पहुंचे। मौके पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण कुछ घायलों को फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से एम्स (Jodhpur AIIMS) ले जाया गया। एम्स में बर्न यूनिट उपलब्ध नहीं होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सभी को महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां झुलसे कर्मचारियों के लिए अलग आईसीयू बनाया गया है।

रातभर जारी रहा आग बुझाने का काम:

फैक्ट्री में केमिकल से भरे ड्रमों में लगातार वि_स्फोट होने के कारण आग पर काबू पाने में फायर टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए रात करीब 11 बजे के बाद एयरफोर्स (Airforce) की फायर ब्रिगेड टीम को भी बुलाया गया। करीब 5 बजे आग पर काबू पाया गया, लेकिन सुबह 7 बजे फैक्ट्री में दोबारा आग भड़क उठी। फायर ब्रिगेड की टीम ने दोबारा आग पर काबू पाया। सुबह करीब 11 बजे तक फैक्ट्री से धुआं निकलता रहा।

फैक्ट्री मालिक को तलब करने की तैयारी:

बासनी (Basni Police) थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि चीफ फायर ऑफिसर की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस फैक्ट्री मालिक राजेंद्र अग्रवाल को तलब करने के प्रयास कर रही है। वहीं नगर निगम की टीम फैक्ट्री से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है तथा फैक्ट्री के डॉक्यूमेंट्स भी मांगे गए हैं।

फायर अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री में रखे केमिकल से भरे ड्रमों में आग के दौरान वि_स्फोट हो रहे थे। एक ड्रम को बुझाते समय छत से पत्थर गिरने के बाद ब्ला_स्ट हुआ, जिसके चलते फायर फाइटर्स इसकी चपेट में आ गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Trading loan Family Ajmer Police Rajasthan News

एक फोन कॉल… “अलविदा, अब बात नहीं होगी”, फिर परिवार के 3 लोगों की मौ_त

अजमेर: Ajmer के गढ़ी मालियान इलाके में शनिवार देर रात एक फर्नीचर व्यवसायी (Furniture businessperson) …

Kota Mayoral Election News Update Nagar Nigam Vikalp Times

कोटा मेयर चुनाव: आखिरकार BJP को भी करनी पड़ी बाड़ेबंदी, डिप्टी मेयर की डिमांड से फंसा पेंच

कोटा: नगर निगम (Nagar Nigam Kota) के मेयर चुनाव (Mayor Election) को लेकर कोटा (Kota) …

Sharfuddin Baig appointed as the new Registrar of Maulana Azad University, Jodhpur Vikalp Times

मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नए रजिस्ट्रार बने शरफुद्दीन बेग

जोधपुर: राजस्थान शिक्षा सेवा (Rajasthan Education Service) के वरिष्ठ अधिकारी रहे शरफुद्दीन बेग (Sharafuddin Baig) …

Sand Mining Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बजरी माफियाओं पर बड़ा एक्शन, डंपर-बोलेरो जब्त, 2 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Rawanjana Dungar Police Station) ने …

Even leaders who lost the election can become Mayors or Chairpersons Why did Sachin Pilot oppose this Rajasthan Vikalp Times

चुनाव हारे नेता भी बन सकते हैं मेयर-सभापति! सचिन पायलट ने क्यों किया था विरोध?

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के नगरीय निकाय चुनावों (Nagar Nikay Chunav) में इस बार कुछ ऐसे …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !