Saturday , 26 September 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में बसों पर बड़ा एक्शन, 10 सीज; 13 पर 10.51 लाख का जुर्माना

सवाई माधोपुर: राजस्थान उच्च न्यायालय (Rajasthan High Court) और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर (Rajasthan State Legal Services Authority, Jaipur) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority), परिवहन विभाग (Transport Department) एवं पुलिस विभाग (Police Department) की संयुक्त टीम ने सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में स्लीपर और लग्जरी बसों (Sleeper and Luxury Buses) के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। सप्ताहभर चले इस अभियान में 13 बसों की जांच की गई, जिनमें अनियमितताएं मिलने पर 10 स्लीपर बसों (Sleeper Bus) को मौके पर ही सीज कर दिया गया। वहीं सभी 13 बसों पर कुल 10 लाख 51 हजार 600 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

 

Major crackdown on buses in Sawai Madhopur Vikalp Times

 

परमिट से लेकर सुरक्षा उपकरणों तक हुई जांच:

संयुक्त टीम ने बसों के परमिट, फिटनेस, इमरजेंसी गेट, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, ज्वलनशील गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel), ओवरलोडिंग के साथ ही बसों की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई की जांच की। निरीक्षण के दौरान मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) 1988 और एआईएस-119 सुरक्षा मानकों के उल्लंघन सामने आए।

अनधिकृत परिवर्तन वाली 10 स्लीपर बसों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाली कुल 13 बसों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

कार्रवाई में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश समीक्षा गौतम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक पालीवाल, जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सिंह, मोटर वाहन निरीक्षक हनुमान मीना तथा पुलिस विभाग से सहायक उपनिरीक्षक महेश सिंह, भंवर सिंह और पप्पूलाल बैरवा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव समीक्षा गौतम ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने बस संचालकों को यात्रियों की सुरक्षा के लिए निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Handing over your SIM card to someone else could cost you dearly Vikalp Times

अपनी SIM किसी और को देना पड़ सकता है भारी! 50 लाख का जुर्माना और जाना पड़ सकता है जेल!

नई दिल्ली: अपने दस्तावेजों पर जारी SIM कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को देना भारी पड़ …

BJP in-charge shoved the DSP, saying, No need to talk nonsense, how can you stop me sawai madhopur Vikalp times

BJP प्रभारी ने DSP को दिया धक्का, बोले- बकवास करने की जरूरत नहीं, मुझे कैसे रोक सकते हो?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन के दौरान मंगलवार …

Mewa Choudhary becomes Chairperson in Sawai Madhopur nagar parishad Vikalp Times

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी के सिर सजा सभापति का ताज

सवाई माधोपुर: नगर परिषद सवाई माधोपुर (Nagar Parishad Sawai Madhopur) के सभापति (Chairman) पद के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting between BJP and Congress begins in Sawai Madhopur.

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? सवाई माधोपुर में BJP-कांग्रेस के बीच वोटिंग शुरू

सवाई माधोपुर:  (Voting) शुरू हो गया है। सभापति पद के लिए भाजपा (BJP) की ओर …

Cyber Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

एक फ_र्जी मैसेज और खाते से उड़ गए 53 हजार 800 रुपए, साइबर पुलिस ने ऐसे दिलाई रकम वापस

सवाई माधोपुर: साइबर थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फ_र्जी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !