Saturday , 26 September 2026
Breaking News

स्वरोजगार की ओर कदम, डेयरी प्रशिक्षण पूरा कर 30 युवाओं को मिले प्रमाण पत्र

सवाई माधोपुर: ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Rural Development) और जिले के अग्रणी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के सहयोग से संचालित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (Baroda Self-Employment Development Institute) में आयोजित 12 दिवसीय निःशुल्क डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण (Dairy Farming Training) कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 30 ग्रामीण प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

A step towards self employment 30 youths receive certificates after completing dairy training in Sawai Madhopur Vikalp Times

 

समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक पंकज मीना ने प्रतिभागियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न ऋण (Loan) और सब्सिडी (Subsidy) योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वरोजगार (Self-employment) अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर ग्रामीण युवा आत्मनिर्भर (Aatmnirbhar) बन सकते हैं।

आरसेटी के निदेशक नीरज गोपालिया ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डेयरी पालन (Dairy Farming) के साथ-साथ उद्यमिता विकास (Entrepreneurship Development), व्यवसाय प्रबंधन (Business Management) और आधुनिक डेयरी (Modern Dairy) तकनीकों की जानकारी दी गई। फील्ड विजिट के माध्यम से उन्हें बायोगैस (Biogas), जीवामृत-स्लरी (Jeevamrut slurry), वर्मी कम्पोस्ट (Vermicompost), डेयरी प्रोसेसिंग (Dairy Processing), मावा-पनीर निर्माण (Mawa-Paneer Production) तथा ऑर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) जैसी उन्नत तकनीकों (Advanced technologies) का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (Chief Minister’s Youth Self-Employment Scheme) सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत बैंक ऋण और सब्सिडी प्राप्त करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई, ताकि वे अपना स्वयं का व्यवसाय (Business) शुरू कर सकें।

कार्यक्रम में पशुपालन विभाग (Animal Husbandry) के डॉ. आशीष जैन ने पशुपालन, डेयरी प्रबंधन और पशुओं के टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर पूर्व राज्य निदेशक (आरसेटी) माधोराम, एएलडीएम पवन कुमार, कार्यक्रम समन्वयक लोकेश जांगिड़, वरिष्ठ संकाय राजेंद्र बैरवा, निर्मा चौधरी, मनराज माली, कपिल कुमार, रमजू गुर्जर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आरसेटी प्रबंधन ने बताया कि संस्थान में ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए सिलाई (Tailoring), सॉफ्ट टॉय निर्माण (Soft Toy Making), आर्टिफिशियल ज्वेलरी (Artificial Jewellery), वर्मी कम्पोस्ट, ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlor), एसी-फ्रिज रिपेयरिंग (AC and fridge repair), सीसीटीवी इंस्टॉलेशन (CCTV installation) और फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी (Photography-Videography) जैसे विभिन्न निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण (Skill Training) कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण जारी है।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

BJP in-charge shoved the DSP, saying, No need to talk nonsense, how can you stop me sawai madhopur Vikalp times

BJP प्रभारी ने DSP को दिया धक्का, बोले- बकवास करने की जरूरत नहीं, मुझे कैसे रोक सकते हो?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन के दौरान मंगलवार …

Mewa Choudhary becomes Chairperson in Sawai Madhopur nagar parishad Vikalp Times

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी के सिर सजा सभापति का ताज

सवाई माधोपुर: नगर परिषद सवाई माधोपुर (Nagar Parishad Sawai Madhopur) के सभापति (Chairman) पद के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting between BJP and Congress begins in Sawai Madhopur.

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? सवाई माधोपुर में BJP-कांग्रेस के बीच वोटिंग शुरू

सवाई माधोपुर:  (Voting) शुरू हो गया है। सभापति पद के लिए भाजपा (BJP) की ओर …

Cyber Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

एक फ_र्जी मैसेज और खाते से उड़ गए 53 हजार 800 रुपए, साइबर पुलिस ने ऐसे दिलाई रकम वापस

सवाई माधोपुर: साइबर थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फ_र्जी …

Father Manvendra Ankodia video was made under BJP pressure Khandar Sawai Madhopur Vikalp Times

मानवेंद्र आंकोदिया के वीडियो पर पिता का आरोप, ‘भाजपा के दबाव में बनवाया गया’

सवाई माधोपुर: खंडार नगर पालिका (Khandar Nagar Palika) अध्यक्ष पद के चुनाव से एक दिन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !