Sunday , 27 September 2026
Breaking News

12 गोल्ड जीत चुकी कोटा की बेटी दिव्यांशी, अब एशियन गेम्स में दिखाएगी दम

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) की बेटी दिव्यांशी (Divyanshi) ने वुशु में (Wusu) बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आगामी एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए भारतीय टीम (Team India) में अपनी जगह पक्की कर ली है। वह एशियन गेम्स के 36 साल के इतिहास में वुशु के लिए चयनित होने वाली राजस्थान की पहली खिलाड़ी बनी हैं। रविवार को दिव्यांशी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) से मुलाकात की। बिरला ने उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Divyanshi Kota's daughter and winner of 12 gold medals, is now set to showcase her prowess at the Asian Games Vikalp Times

 

12 गोल्ड समेत कई पदक अपने नाम:

दिव्यांशी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। नेशनल चैंपियनशिप (National Championship) में वह अब तक 12 गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीत चुकी हैं। वुशु के अलावा बॉक्सिंग (Boxing) में भी उन्होंने दो नेशनल सिल्वर मेडल (Silver Medal) हासिल किए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज (Bronze Medal) और चीन में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान (Japan) में होना है। इसके लिए दिव्यांशी कड़ी तैयारी में जुटी हैं।

रोजाना 8 घंटे करती हैं अभ्यास:

दिव्यांशी रोजाना करीब 8 घंटे अभ्यास करती हैं। सुबह और शाम चार-चार घंटे ग्राउंड पर ट्रेनिंग के दौरान वह अपनी तकनीक, फिटनेस और वजन पर विशेष ध्यान देती हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय कोच अशोक कुमार गौतम को देती हैं।

दिव्यांशी के मुताबिक प्रतियोगिता के दौरान फिटनेस और चोट से बचाव सबसे बड़ी चुनौती होती है। इसके लिए वह नियमित अभ्यास के साथ अपने वजन और फिटनेस (Fitness) को भी लगातार मेंटेन कर रही हैं।

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने का लक्ष्य:

दिव्यांशी ने बताया कि चयन के बाद उनके माता-पिता ने उनसे कहा कि सिल्वर और ब्रॉन्ज कई खिलाड़ी जीतते हैं, लेकिन देश के लिए गोल्ड जीतना ही असली पहचान है। यही बात उनके लक्ष्य की प्रेरणा बनी है।

अब दिव्यांशी की नजर जापान में होने वाले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर तिरंगा लहराने पर है। उन्होंने देशवासियों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को वुशु और अन्य खेलों में आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Handing over your SIM card to someone else could cost you dearly Vikalp Times

अपनी SIM किसी और को देना पड़ सकता है भारी! 50 लाख का जुर्माना और जाना पड़ सकता है जेल!

नई दिल्ली: अपने दस्तावेजों पर जारी SIM कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को देना भारी पड़ …

BJP in-charge shoved the DSP, saying, No need to talk nonsense, how can you stop me sawai madhopur Vikalp times

BJP प्रभारी ने DSP को दिया धक्का, बोले- बकवास करने की जरूरत नहीं, मुझे कैसे रोक सकते हो?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन के दौरान मंगलवार …

Mewa Choudhary becomes Chairperson in Sawai Madhopur nagar parishad Vikalp Times

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी के सिर सजा सभापति का ताज

सवाई माधोपुर: नगर परिषद सवाई माधोपुर (Nagar Parishad Sawai Madhopur) के सभापति (Chairman) पद के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting between BJP and Congress begins in Sawai Madhopur.

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? सवाई माधोपुर में BJP-कांग्रेस के बीच वोटिंग शुरू

सवाई माधोपुर:  (Voting) शुरू हो गया है। सभापति पद के लिए भाजपा (BJP) की ओर …

Cyber Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

एक फ_र्जी मैसेज और खाते से उड़ गए 53 हजार 800 रुपए, साइबर पुलिस ने ऐसे दिलाई रकम वापस

सवाई माधोपुर: साइबर थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फ_र्जी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !