Saturday , 26 September 2026
Breaking News

सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, भूप्रेमी परिवार की कार्यकारिणी गठित

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के ग्राम रावल में सामाजिक संगठन भूप्रेमी परिवार की ओर से 21 सदस्यीय ग्राम स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। तालाब के पास स्थित माताजी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक सदस्य एडवोकेट मुकेश भूप्रेमी ने कार्यकारिणी सदस्यों को सेवा, मानवता (Humanity) और पर्यावरण संरक्षण (Environmental Conservation) के प्रति शपथ दिलाई।

 

Pledge of service and environmental conservation Executive committee of the Bhupremi Parivar formed in sawai madhopur vikalp times

 

सदस्यों ने निस्वार्थ सेवा, जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन द्वारा लगाए जाने वाले पौधों (Tree) को गोद लेकर उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने की बात कही।

पौधारोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प:

कार्यक्रम के बाद मंदिर से सड़क तक तालाब के बीच बनी सड़क के दोनों ओर बरगद, पीपल, नीम, अशोक, गुलमोहर और बादाम सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब 10 से 12 फीट ऊंचे पौधे (Tree Plantation) लगाए गए। प्रत्येक पौधे पर ट्री गार्ड लगाकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें गोद लिया और संरक्षण की जिम्मेदारी संभाली।

मुकेश भूप्रेमी ने कहा कि संगठन केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि लगाए गए पौधों को बड़ा और सुरक्षित करने पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों का उद्देश्य दिखावा नहीं, बल्कि समाज में स्थायी और सकारात्मक बदलाव लाना है।

वरिष्ठ सदस्य अबसार अहमद ने कहा कि समाज को ऐसे संगठनों की जरूरत है, जो जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर मानवता के लिए काम करें। पूर्व सरपंच रामसिंह मीणा ने भी संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए लोगों से सेवा कार्यों में भागीदारी की अपील की।

हेमराज भूप्रेमी ने बताया कि रावल में पिछले तीन-चार वर्षों में ग्रामीणों के सहयोग से सैकड़ों पौधे लगाए और विकसित किए गए हैं। इस वर्ष 51 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और गांव को हरा-भरा बनाने तक अभियान जारी रहेगा।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रामसिंह मीणा, हेमराज भूप्रेमी, बृजेश मीणा, ओमप्रकाश मीणा, बत्ती लाल मीणा, ऋषिकेश मीणा, मानसिंह मीणा, भेरूलाल मीणा, रामकेश मीणा, कमलेश सैनी, श्रीदास, प्रकाश, रामविलास, रामनिवास, घनश्याम, सुरजन, मनोज सैनी, भैरूलाल, संजय मीणा, मदन मोहन सहित संगठन के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Handing over your SIM card to someone else could cost you dearly Vikalp Times

अपनी SIM किसी और को देना पड़ सकता है भारी! 50 लाख का जुर्माना और जाना पड़ सकता है जेल!

नई दिल्ली: अपने दस्तावेजों पर जारी SIM कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को देना भारी पड़ …

BJP in-charge shoved the DSP, saying, No need to talk nonsense, how can you stop me sawai madhopur Vikalp times

BJP प्रभारी ने DSP को दिया धक्का, बोले- बकवास करने की जरूरत नहीं, मुझे कैसे रोक सकते हो?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन के दौरान मंगलवार …

Mewa Choudhary becomes Chairperson in Sawai Madhopur nagar parishad Vikalp Times

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी के सिर सजा सभापति का ताज

सवाई माधोपुर: नगर परिषद सवाई माधोपुर (Nagar Parishad Sawai Madhopur) के सभापति (Chairman) पद के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting between BJP and Congress begins in Sawai Madhopur.

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? सवाई माधोपुर में BJP-कांग्रेस के बीच वोटिंग शुरू

सवाई माधोपुर:  (Voting) शुरू हो गया है। सभापति पद के लिए भाजपा (BJP) की ओर …

Cyber Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

एक फ_र्जी मैसेज और खाते से उड़ गए 53 हजार 800 रुपए, साइबर पुलिस ने ऐसे दिलाई रकम वापस

सवाई माधोपुर: साइबर थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फ_र्जी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !