Thursday , 23 July 2026
Breaking News

जौनापुरिया ने विभिन्न मांगो को लेकर रेल राज्यमंत्री से की मुलाक़ात

टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से जयपुर से सवाई माधोपुर-गंगापुर सिटी तक नई शटल ट्रेन चलवाने की मांग की है। इसके अलावा उन्हाेंने अजमेर-नसीराबाद-टोंक-सवाईमाधोपुर रेल लाइन का कार्य जल्द शुरू करवाने और जयपुर-इंदौर ट्रेन को सप्ताह में 2 दिन की बजाय प्रतिदिन चलवाने का भी अनुरोध किया है। सांसद जौनापुरिया ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को लिखित मांग पत्र सौंपा, जिस पर सिन्हा ने आश्वासन दिया है कि सभी कार्यों को जल्द शुरू करवाया जाएगा। आप को बता दें कि सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर 6 अगस्त को हुए हादसे में 5 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे में मृत सभी यात्री जयपुर-बयाना ट्रेन में सफर कर रहे थे। राखी के त्योहार की वजह से इस ट्रेन में सभी डिब्बे यात्रियों से फुल थे और कुछ यात्री छत एवं इंजन पर बैठकर सफर कर रहे थे। जयपुर-बयाना ट्रेन प्लेट फार्म नंबर एक पर रुकी तो इंजन पर बैठे लोग कूद पड़े और सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर दूसरी दिशा में फास्ट ट्रेक की तरफ उतरे। इसी दौरान इस दुसरे ट्रेक पर आई गरबा एक्सप्रेस चपेट में आने से ये दर्दनाक हादसा हुआ था। आगे से एेसा हादसा ना हो इसलिए सांसद सुखबीर सिंह ने जयपुर-इंदौर ट्रेन को सप्ताह में दो दिन की बजाय प्रतिदिन चलवाने सहित विभिन्न मांगो को लेकर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मुलाकात कर मांग पत्र दिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !