टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से जयपुर से सवाई माधोपुर-गंगापुर सिटी तक नई शटल ट्रेन चलवाने की मांग की है। इसके अलावा उन्हाेंने अजमेर-नसीराबाद-टोंक-सवाईमाधोपुर रेल लाइन का कार्य जल्द शुरू करवाने और जयपुर-इंदौर ट्रेन को सप्ताह में 2 दिन की बजाय प्रतिदिन चलवाने का भी अनुरोध किया है। सांसद जौनापुरिया ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को लिखित मांग पत्र सौंपा, जिस पर सिन्हा ने आश्वासन दिया है कि सभी कार्यों को जल्द शुरू करवाया जाएगा। आप को बता दें कि सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर 6 अगस्त को हुए हादसे में 5 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे में मृत सभी यात्री जयपुर-बयाना ट्रेन में सफर कर रहे थे। राखी के त्योहार की वजह से इस ट्रेन में सभी डिब्बे यात्रियों से फुल थे और कुछ यात्री छत एवं इंजन पर बैठकर सफर कर रहे थे। जयपुर-बयाना ट्रेन प्लेट फार्म नंबर एक पर रुकी तो इंजन पर बैठे लोग कूद पड़े और सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर दूसरी दिशा में फास्ट ट्रेक की तरफ उतरे। इसी दौरान इस दुसरे ट्रेक पर आई गरबा एक्सप्रेस चपेट में आने से ये दर्दनाक हादसा हुआ था। आगे से एेसा हादसा ना हो इसलिए सांसद सुखबीर सिंह ने जयपुर-इंदौर ट्रेन को सप्ताह में दो दिन की बजाय प्रतिदिन चलवाने सहित विभिन्न मांगो को लेकर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मुलाकात कर मांग पत्र दिया है।
Check Also
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम
सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …
बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …
सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया