Sunday , 8 March 2026
Breaking News

भयमुक्त होकर मतदान करें ग्रामीण

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आज सवाई माधोपुर पंचायत समिति क्षेत्र के गांवों का दौरा कर लोगों को भयमुक्त होकर पंचायत चुनाव में मतदान करने का आग्रह किया।

Villagers should vote Fair free peaceful transparent
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सूरवाल, मैनपुरा, जडावता, लोरवाडा, जटवाडा, अजनोटी सहित अन्य गांवों का दौरा किया। उन्होंने संवेदनशील मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि प्रशासन निष्पक्ष, स्वतंत्र, शांतिपूर्वक एवं पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से कृत संकल्पित है। प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया वे भयमुक्त होकर अपनी पसंद के उम्मीदवार को मतदान करें। कोई रोका-टोकी करेे तो प्रशासन एवं चुनाव से जुड़े अधिकारियों को सूचित करें अथवा नियंत्रण कक्ष 07462-220201, 220956 पर सूचना दें। कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की बात कही। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मिनिमम एश्योर्ड फेसिलिटी की उपलब्धता के संबंध में भी निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्थाएं की गई है। ग्रामीण भयमुक्त होकर अपने पसंद के उम्मीदवार को मतदान करें। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने ग्रामीणों ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। सभी मतदान केन्द्रों सहित अन्य स्थानों पर पर्याप्त जाब्ता लगाया गया है। मोबाइल टीम भी निरंतर गश्त करती रहेगी। उन्होंने मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान के लिए प्रेरित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !