Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चिकित्सा विभाग के राजकीय संस्थानों के अतिरिक्त भवनों का किया अधिग्रहण

विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा भारत व राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को आपदा घोषित किया है। जिसके उपचार के लिये चिकित्सा विभाग के राजकीय संस्थानों के अतिरिक्त भवनों की आवश्यकता है।
जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने इस हेतु 9 मई 2020 से अग्रिम आदेशों तक राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 65 (बी) व राजस्थान एपिडेमिक डिजीजेज एक्ट, 1957 की धारा (2) के तहत भवनों को अधिग्रहित किया है।
जिला कलेक्टर पहाडिया ने बताया कि डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पिटल के लिए अपेक्स रणथम्भौर सेविका अस्पताल आलनपुर सवाई माधोपुर को एवं रिया हाॅस्पिटल गंगापुर सिटी को अधिग्रहित किया है। इसी प्रकार डेडिकेटेड कोविड हैल्थ सेन्टर के लिए जिला चिकित्सालय सवाई माधोपुर एवं उप जिला चिकित्सालय गंगापुर सिटी को अधिग्रहित किया है।

Acquisition additional buildings state departments medical
जिला मुख्यालय पर कोविड केयर सेन्टर के लिए मीणा धर्मशाला चौथ का बरवाड़ा में, चौथ का बरवाड़ा ट्रस्ट धर्मशाला चौथ का बरवाड़ा, रणथम्भौर सेविका अस्पताल भवन शेरपुर, राजकीय देवनारायण बालिका हाॅस्टल ठींगला, राजकीय अंबेडकर हाॅस्टल खैरदा एवं राजकीय सावित्री बाई फूले हाॅस्टल बजरिया सवाई माधोपुर को अधिग्रहित किया है।
इसी प्रकार उपखण्ड गंगापुर सिटी पर कोविड केयर सेन्टर के लिए कस्तूरबा गांधी छात्रावास खानपुर बडौदा गंगापुर सिटी, जवाहर नवोदय छात्रावास जाट बडौदा गंगापुर सिटी एवं भीमराव अंबेडकर बालिका आवासीय विद्यालय छाण को अधिग्रहित किया है।
जिला कलेक्टर ने संबंधित उप जिला कलेक्टर एवं संबंधित ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उनके प्रभार क्षेत्र कोविड केयर सेन्टर की समस्त व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर ने आदेशित किया है कि अधिग्रहित भवनों के प्रबंधक भवनों में रखे जाने वाले व्यक्तियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं संबंधित उप जिला कलेक्टर को हस्तांतरित करना सुनिश्चित करेंगे। अधिग्रहित अवधि में भवन संबंधित उपखंड अधिकारी के नियंत्रणाधीन रहेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !