सुधीर चौधरी पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपर में अपराधों की रोकथाम के निर्देश पर आज थानाधिकारी थाना वजीरपुर ने मय टीम के मुखबिर की सूचना पर गंगापुर सिटी हिण्डौन मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर पिकअप नं. आरजे 11 जीबी 5269 को रोककर चैक किया।

जिसमें दो व्यक्ति कृष्णा उर्फ पुष्पेन्द्र ठाकुर पुत्र अर्जुन सिंह निवासी मंशापुरा थाना बसेडी जिला धौलपुर व रामहरि पुत्र मेघसिंह निवासी अतकसूमा थाना बसेडी जिला धौलपुर मिले। पिकअप को चैक किया तो 190 कार्टून देशी शराब प्लास्टिक पव्वे से भरी मिली। पिकअप व शराब को जब्त कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया