Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कलेक्टर ने किया प्रतिभावान विद्यार्थियो से संवाद, दी शुभकामनाऐं

जिला कलेक्टर ने जिले की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं के साथ संवाद करते हुए उनको सफलता की शुभकामना दी तथा हौंसला अफजाई की।
सरकारी सूत्रों के अनुसार जिला कलेक्टर ने शक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 10 वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली पांच, 12 वीं के विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तीन-तीन विद्यार्थियों से संवाद किया तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को लक्ष्य तय करके लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरे मनोयोग से जुटने का आह्वान किया। कलेक्टर ने प्रतिभाशाली बालकों के अभिभावकों से भी संवाद किया तथा कहा कि बच्चों की रूचि-अभिरूचि का ध्यान रखते हुए उन्हें आगे बढ़ने में मदद करें। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों पर अपनी इच्छा को थोपे नहीं। कलेक्टर पहाड़िया ने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों में अथाह क्षमता है। उनके जज्बे को बनाए रखते हुए अभिभावक भी बच्चों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की अच्छे से काउंसलिंग करें। विजन बड़ा रखते हुए लक्ष्य तय कर, पूरी मेहनत से जुट जाएं तो सफलता अवश्य मिलेगी। कलेक्टर ने जिले के मेरिटोरियस छात्र-छात्राओं से कहा कि कोई आईआईटी तो कोई सिविल सर्विस, चिकित्सक आदि सेवाओं में जाकर समाजसेवा करना चाहते है। इसके लिए सतत प्रयास करें।

Collector interacted with talented students

उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चियों को बाहर भेजने में कुछ लोग झिझकते है जो सही नहीं है। उन्होंने प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए कहा कि ये प्रतिभाशाली बालक ऐसे हीरे है जो अपने परिवार, जिले एवं प्रदेश का नाम पूरे देश एवं विश्व में रोशन करेंगे। इन्हें केवल सही मार्गदर्शन एवं दिशा देने की आवश्यकता है।
उन्होंने सभी बालकों से उनकी रूचि, अभिरूचि तथा उनके परिवार के बारे मेें सवाल जवाब किए। बालकों ने कलेक्टर से संवाद करते हुए आईएएस बनने के लिए किस प्रकार तैयारी की जाए, चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए क्या किया जाए, सिविल सर्विस के लिए हिन्दी माध्यम या अंगेजी माध्यम से तैयारी करें जैसे सवाल किए। कलेक्टर पहड़िया ने बच्चों के सवालों के जवाब दिए तथा कहा कि अच्छे आचरण एवं राष्ट्र सेवा का भाव रखते हुए निरंतर अध्ययन करें।
कलेक्टर ने कक्षा दस में 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली इशिता मंगल एवं दीप्ति सोनी, 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अक्षित सिंहल, अतुल मंगल, अनिरूद्ध गुप्ता से, कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 97.60 प्रतिशत अंक पाने वाली साक्षी सिंहल, रेखराम मीना 96.80 अंक, कला वर्ग में नीतू सैनी, सरोज महावर, पूजा गुर्जर तथा वाणिज्य संकाय में दिया खंडेलवाल, देवांशु शर्मा, ऐश्वर्या अग्रवाल से संवाद किया। इस मौके पर कलेक्टर ने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीईओ रामकेश मीना ने जिले में शिक्षा के स्तर एवं परीक्षा परिणाम की गुणवत्ता के सुधरने की बात कही तथा आने वाले समय में जिले को शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम लाने के लिए प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।
इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने सभी से पौधे लगाने एवं कोरोना से जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा, पीआरओ सुरेश गुप्ता, स्काउट सीओ दिव्या, प्रधानाचार्य नीरज कुमार भास्कर, मीना शर्मा, मोहन लाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं अभिभावक भी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !