Saturday , 5 September 2026
Breaking News

रेल पटरी पार करने को मजबूर हुए लोग

महूकला रेलवे कॉलोनी और गंगापुर शहर के बीच पश्चिमी मध्य रेल लाइन की महू पुलिया थोड़ी सी बरसात में ही वर्षा के जल से भर जाने के कारण दोनों तरफ का आवागमन बाधित कर देती है। ऐसे में वाहनों को आने जाने में परेशानी के साथ पैदल चलने वाले राहगीरों को रेल पटरियों के ऊपर से आवागमन करना पड़ रहा है। इसके चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी है।

People forced to cross railway tracks

शहर गांव और रेलवे कॉलोनी को जोड़ने के लिए एकमात्र यह पुलिया ही संसाधन है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए आम जनता ने कई बार आंदोलन करके मांग उठाई थी। रेलवे प्रशासन और राज्य सरकार यहां पर अंडरपास बनाकर आम जनता को आवागमन के लिए राह सुलभ करें। काग्रेस के पूर्व महामंत्री एवं अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश मंगल का कहना है कि वर्ष 2010-11 में कांग्रेस सरकार में तत्कालीन विधायक और संसदीय सचिव रामकेश मीणा द्वारा पहल कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से महूकला अंडर पास ब्रिज कि स्वीकृति दिलवाई गई। लेकिन 2013 में विधानसभा चुनाव के चलते वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं हो सकी। 2013 में भाजपा सरकार आने पर 5 वर्षों में भाजपा सरकार ने भी इसकी वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं की। 2018 में पुनः कांग्रेस की गहलोत सरकार सत्ता संभाली। और विधायक भी क्षेत्र की आम जनता के आशीर्वाद से रामकेश मीणा बने। लेकिन अभी तक महूकला पुलिया अंडर ब्रिज की वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं हो सकी है। ऐसे में आम जनता आवागमन के मुख्य रास्ते के बाधित होने से परेशान है। राहगीरों को रेल पटरी के ऊपर होकर आवागमन करने से कई बार हादसों का शिकार होने से सैकड़ों जाने जा चुकी है।
गौरतलब है कि यह पुलिया रास्ता गंगापुर शहर को महू और रेलवे कॉलोनी के साथ साथ आसपास के 20 से 25 गांव को जोड़ता है। आवागमन का साधन है। ऐसे में राज्य सरकार और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से आम जनता उम्मीद करती है कि इस ब्रिज के निर्माण के लिए शीघ्र ही वित्तीय सुकृति दिला कर आम जनता को इस आवागमन की गंभीर समस्या से निजात दिलाई जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !