Saturday , 7 March 2026
Breaking News

“एडीएम ने विडियो काॅन्फ्रेंस से की विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा”

“एडीएम ने विडियो काॅन्फ्रेंस से की विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा”

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं तहसीलदारों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।
सरकारी सूत्रों के अनुसार उन्होंने सभी विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई- मित्रों को माध्यम से जन आधार कार्ड का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकास अधिकारी एवं नगर परिषद आयुक्त के वितरण से बकाया कार्डों की समीक्षा करते हुए समय पर वितरण नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए जो ई- मित्र जन आधार कार्ड वितरण में लापरवाही कर रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए, उनके लाइसेंस निरस्त किए जाए।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर पैंडेन्सी को गंभीरता से लेते हुए उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारियों को पैंडेन्सी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने इसकी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कहा कि पैंडेन्सी को शून्य करते हुए शिकायतों का निस्तारण करें। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा योजना में अपात्रों के नाम हटवाने के कार्य को भी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिये कि उपखंड अधिकारी राशन डीलरों की समय समय पर जांच करें, जिससे पात्र लोगों को समय पर राशन सामग्री का वितरण हो।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर भवानी सिंह पंवार ने उपखंड अधिकारियों से अपने-अपने उपखंड में कोविड 19 के पाॅजिटिव केस के संबंध में जानकारी ली तथा होम एवं संस्थागत क्वारंटाईन किए गए लोगों द्वारा एडवाईजरी की अवहेलना करने पर कार्यवाही के निर्देश दिए। वीसी के माध्यम से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास एवं स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति समीक्षा भी की गई।

ADM reviews progress of various schemes from video conference

 

“जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक हुई आयोजित”

जिला स्तरीय जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, कलेक्ट्रेट परिसर में हुई।
सरकारी सूत्रों के अनुसार बैठक में एडीएम ने सभी उपखंड अधिकारियों से कहा कि ग्राम पंचायत और ब्लाॅक स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर प्रकरण जिला स्तर एवं सतर्कता समिति तक आते है। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके स्तर के प्रकरण एवं परिवादों का समय पर निस्तारण हो जिससे परिवादियों को अनावश्यक जिला मुख्यालय नहीं आना पड़े।
जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे आमजन के प्रति संवेदनशील होकर समस्याओं एवं प्राप्त परिवादों को समय पर एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें। बैठक में 34 प्रकरणों पर चर्चा कर संबंधित परिवादी को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों से आए 67 परिवादियों ने अतिरिक्त कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। अतिरिक्त कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही कर समाधान के निर्देश दिए। बैठक में जेवीवीएनएल द्वारा गलत वीसीआर भरने के मामले में संबंधित को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बोदल गांव के प्रभुलाल गुर्जर को बिजली कनेक्शन नहीं दिए जाने के संबंध में तथ्य प्रस्तुत करने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। जनसुनवाई में गंभीरा की रूखसाना बानो के मनरेगा श्रम भुगतान गलत खाते में चले जाने के कारण भुगतान नहीं मिलने के संबंध में संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए भुगतान दिलाने के निर्देश विकास अधिकारी बौंली को दिए। संस्कृत स्कूल खवा के खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने के लिए तहसीलदार सवाई माधोपुर को निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक एवं जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामचंद्र, सवाई माधोपुर उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, मलारना डूंगर उपखंड अधिकारी रघुनाथ, सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीना, डीएसओ सौरभ जैन सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !