चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड मुख्यालय के समीप के विजयपुरा गांव में गुरुवार रात अज्ञात चोर भंवरलाल के मकान में सेंध लगाकर एक लाख की नगदी व जेवरातों पर हाथ साफ कर गए। शुक्रवार को पुलिस ने मौका देख कर संधिग्धों की तलाश शुरू की है।

पीड़ित हनुमान गुर्जर के अनुसार चोर मकान के पिछवाड़े से दाखिल हुए और कमरे की दीवार तोड़कर बक्से में रखी एक लाख की नगदी व जेवर ले भागे। पीड़ित के अनुसार सुबह मवेशियों को संभालने गया तब घटना की जानकारी हुई।
यह भी उल्लेखनीय है कि पीड़ित के पिता भंवरलाल गुर्जर की एक पखवाड़े पूर्व ही खेत में चारा काटते समय विद्युत करंट से मौत हो गई थी। 2 दिन पहले ही उसकी मृत्यु की रस्में पूरी हुई थी। इस घटना ने परिवार के दुख को और बढ़ा दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया