Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सहायक अभियंता कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

भाजपा द्वारा राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ, बिजली बिलों में बढ़ोतरी, फ्यूल चार्ज, स्थाई शुल्क आदि में बढोतरी को लेकर प्रदेशव्यापी हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। कार्यक्रम के तहत 31 अगस्त को जिले भर में सहायक अभियंता कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल के नेतृत्व में मंडल चौथ का बरवाड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार से रैली के रुप में नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सहायक अभियंता कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर गोठवाल ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा बिजली के बिल की आड़ में जनता की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। बिजली के बिल की बढोतरी, अघोषित बिजली कटौती, स्थाई शुल्क में बढोतरी और मनमानी वीसीआर भरने के कार्याें से आम जनता त्रस्त है।

 

Memorandum submitted by performing demonstration at assistant engineer offices
ज्ञापन में प्रदेश सरकार से मांग की है कि सरकार द्वारा बिजली के बिलों में जिस प्रकार निरंतर वृद्धि की जा रही है। उसे जल्द वापस लेकर कोविड सकंट के कारण आर्थिक परेशानी से जूझ रही जनता के बिलों को माफ करें और उन्हें राहत दे।
इसी प्रकार जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल सवाई माधोपुर द्वारा बिजली की दरों में बढ़ोतरी के विरोध में सहायक अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले कार्यालय के बाहर भाजपा शहर मण्डल सवाई माधोपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली के बिलों कि गहलोत के पुतले को माला पहना कर जलाया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता आशा मीणा ने कांग्रेस कि होटल की सरकार को जनता कि अनदेखी करने वाला बताया। राज्य सरकार केवल अपने ही घरेलू लड़ाई में उलझे रहने तथा आमजन का शोषण किया गया। जिला महामंत्री आचार्य लोकेंद्र ने राज्य सरकार द्वारा किसानों को सब्सिडी नहीं देने पर किसानों की अवहेलना से सरकार कि मनसा पर सवाल उठाए। जिला प्रवक्ता दिनदयाल ने कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र में किए गए वादों कि वादा खिलाफी पर सवाल खड़ा किया। मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर ने कांग्रेस सरकार के कोरोना काल में तीन महीने के बिल माफी घोषणा कर मुकर जाने पर कांग्रेस की मनसा पर सवाल उठाए। मण्डल प्रभारी सुरेश जैन ने बिजली विभाग द्वारा फर्जी वीसीआर, स्थाई शुल्क बढ़ोतरी व फ्यूल चार्ज आदि पर सवाल उठाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !