Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर व्यापार मंडल स्वेच्छा से तीन दिन बंद रखेगा बाजार

बौंली कस्बे सहित उपखंड के ग्रामीण अंचलों में कोरोना रेंडम सैंपलिंग के बाद दिनों दिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों से प्रशासन व विभाग के साथ साथ आमजन बेहद चिंतित और परेशान हैं।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को भी कस्बे में कोरोना के 8 पॉजिटिव मरीज आए जबकि पूरे ब्लॉक में 13 संक्रमित मरीज सामने आए है। इस प्रकार प्रतिदिन कस्बे व उपखंड क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कारगर प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। आमजन दहशत में तो है लेकिन इसकी सुरक्षा व बचाव के लिए वह अपनी जिम्मेदारी उठाने को तैयार नहीं। उधर प्रशासन अपने स्तर पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कोरोना संक्रमित प्रभावित लोगों के क्षेत्र में जीरो मोबिलिटी लगाकर इतिश्री कर लेता है जबकि उसकी पालना के लिए सख्त कारगर कदम नहीं उठाए जाने से लोग बेपरवाह बनें हुए है। जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में भी लोग बेखौफ घूमते रहते है। इसमें सबसे विपरीत स्थिति सब्जी मंडी व चिकित्सालय परिसर की बनी हुई है जहां आमजन बिना किसी की परवाह किए हुए बिना कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन के चल रहा है।

Corona Virus update The trading board will voluntarily close the market for three days in bonli

इस बारे में जब उपखंड अधिकारी राजेश कुमार मीणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक कोरोनो से प्रभावित मरीज के क्षेत्र में 14 दिन के लिए जीरो मोबिलिटी लागू कर दी जाती है और उसकी पालना कराने के प्रयास भी किए जा रहे है लेकिन फिर भी लोग नहीं मानते है जबकि उन्हें इसमें प्रशासन को सहयोग करना चाहिए।
मुख्य बाजार में व्यापारियों को भी आज बुला करके बैठक ली गई, जिसमें व्यापार मंडल के लोगों ने अपने स्तर पर तीन दिवस के लिए पूरा बाजार बंद रखने का प्रशासन को आश्वासन दिया है कि वे अपने स्तर पर तीन दिवस के लिए बाजार बंद रखेंगे। इसके अलावा जिस क्षेत्र में जीरो मोबिलिटी लगी हुई है वहां पर यथास्थिति बनी रहेगी।
उपखंड अधिकारी का कहना है कि कोरोना के इस हालात को लेकर प्रशासन व चिकित्सा विभाग अपने प्रयास कर रहे हैं लेकिन इसमें जनप्रतिनिधि व आमजन को भी आगे बढ़कर पूरा सहयोग करना चाहिए। कोरोना पर सभी के सहयोग से ही निजात पाना संभव हो सकेगा। प्रशासन फिर भी पूरी निगरानी रखे हुए हैं। चिकित्सालय परिसर में भीड़भाड़ के लिए उन्होंने ब्लॉक सीएमएचओ से चर्चा कर भीड़ पर नियंत्रण कराने की व्यवस्था करने की बात कही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !