Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानन्द की जंयती

जिले भर में आज मंगलवार को स्वामी विवेकानन्द की 158वीं जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिले भर में अनेक स्थानों पर विभिन्न संगठनों की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सूरवाल में विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर फूल मालाएं चढ़ाई गई और उन्हें नमन किया। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश साहू ने विवेकानंद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक राजाराम मीणा ने विवेकानंद के जीवन से संबंधित कई प्रेरणा दाई प्रसंग सुनाए। वरिष्ठ शिक्षक सी.पी. वर्मा ने बताया कि युवा पीढ़ी को विवेकानंद को आदर्श मानकर अपने जीवन में उतारना चाहिए जिससे युवा पीढ़ी का चारित्रिक विकास हो एवं देश के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए। कैरियर डे प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि विवेकानंद जयंती को कैरियर डे के रूप में भी मनाया जाता है। छात्र-छात्राओं में अपने कैरियर से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में चयन को लेकर जागरूकता प्रदान की जाती है और उन्हें अपनी रूचि के अनुसार भविष्य में व्यवसाय करने की प्रेरणा में मिलती है। इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता पवन कुमार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, वरिष्ठ शिक्षक आले अहमद जैदी, अब्दुल कलाम आजाद, बबलू मीणा, विनोद गुप्ता, उमर बैग, रजनीश बैरवा, रूप नारायण मीणा, ओमप्रकाश मीणा, सगीर मोहम्मद सहित स्टाफ मौजूद था।

Swami Vivekananda's birth anniversary celebrated as National Youth Day

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सवाई माधोपुर द्वारा नहेरू युवा मण्डल के सहयोग से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धनोली के प्रांगण में राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में ब्यूरो के प्रभारी नेमी चन्द मीना ने बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस पर हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। देश के युवाओं को स्वामी विवेकानन्द के विचारों और जीवन शैली के द्वारा प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। इसे मनाने का मुख्य लक्ष्य भारत के युवाओं के बीच स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों के महत्व को फैलाना है।
शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। कार्यक्रम अधिकारी प्रेम सोनवाल ने बताया कि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब द्वारा 12 जनवरी से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं उनके समाजवादी दर्शन पर ऑनलाइन भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी. एस. मीना ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय युवा सप्ताह की शुरुआत।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी शाहिद जैदी, शकील अहमद, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा, डॉ. ओपी शर्मा गणित, डॉ. ओपी शर्मा समाजशास्त्र, डॉ. रमेश चंद्र मीना, डॉ. दीपक शर्मा एवं अन्य संकाय सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय एनसीसी अधिकारी कैप्टन डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर कैडेट्स द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी इकाई के तत्वावधान में पखवाडे तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में जन जागरण के कार्यक्रम चलाये जाएंगे। डाॅ. शर्मा ने बताया कि प्रथम दिन युवा जागृति दिवस के रूप में मनाया गया। कैडेट्स ने उत्तरी परिसर स्थित खेल मैदान पर सघन स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। कैडेट्स ने रणथम्भौर रोड़ पर जागरूकता रैली निकालकर स्वामी विवेकानंद के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। इस अवसर पर एनसीसी अंडर ऑफिसर तरूण शर्मा, विवेक बेनीवाल, गणेश प्रजापत, पृथ्वीराज गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा युवाओं के प्रेरणाश्रोत व परिषद के ध्येय पुरुष स्वामी विवेकानन्द के 158वीं जयन्ती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में मनाई गई। इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द के स्वप्नों का भारत विषय पर संगोठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ईश्वर सिंह राजावत रहे।
मुख्य वक्ता राजावत ने बताया कि विवेकानन्द ने विश्वभर में भारतीय संस्कृति की विश्वशान्ति का संदेश दिया कि किसी व्यक्ति के निर्माण में माता-पिता की भूमिका अहम होती है। तरक्की के साथ-साथ उसे अपनी संस्कृति से लगाव होना जरुरी है। भारतीय संस्कृति की अलख संसार में स्वामी ने 1993 शिकागो भाषण में जगाया। प्रांत कार्यसमिति सदस्य सोनू निर्मल धाकड़, नगर उपाध्यक्ष अनेंद्र सिंह व जिला संगठन मंत्री नरेश पालीवाल ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान एबीवीपी नगर मंत्री रोहित शर्मा, सचिन कुमार, सोनू जयसवाल, दिनेश जयसवाल, महाविधालय अध्यक्ष विकास गुर्जर, महेंद्र वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !