Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अभिभाषक संघ ने किया न्यायाधीशों का सम्मान

अभिभाषक संघ गंगापुर सिटी की ओर से कोर्ट परिसर में न्यायाधीशों का एक सम्मान समारोह का आयोजन अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भानु कुमार सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अभिभाषक संघ के मीडिया प्रभारी एडवोकेट सीताराम गर्ग ने बताया कि सम्मान समारोह में अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश रेखा चौधरी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शालिनी गोयल, मुंसिफ मजिस्ट्रेट अनिता चौधरी, अतिरिक्त मुंसिफ मजिस्ट्रेट पलाश मीणा, मुंसिफ मजिस्ट्रेट ग्रामीण न्यायालय जया अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Advocate Union honors judges in gangapur Sawai madhopur

सबसे पहले कार्यक्रम में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भानु कुमार सिंघल, उपाध्यक्ष सियाराम मीणा, महामंत्री गजेंद्र कुमार शर्मा, सह सचिव कृष्णा शर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष जाटव, वरिष्ठ अधिवक्ता रामदयाल त्रिवेदी एवं वृद्धि चंद शर्मा द्वारा सभी न्यायाधीशों का माला पहनाकर एवं फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस अवसर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शालिनी गोयल का तबादला अजमेर हो जाने पर तथा ग्रामीण न्यायालय मुंसिफ मजिस्ट्रेट जया अग्रवाल का तबादला भवानीमंडी हो जाने पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भानु कुमार सिंघल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान करते हुए उनको अभिभाषक संघ की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। मुंसिफ मजिस्ट्रेट अनिता चौधरी का अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पद पर प्रमोशन होकर गंगापुर सिटी कोर्ट में ही शालिनी गोयल के स्थान पर लगाने पर तथा अतिरिक्त मुंसिफ मजिस्ट्रेट पलाश मीणा को कोर्ट नंबर 1 से अनिता चौधरी के स्थान पर मुंसिफ मजिस्ट्रेट पद पर लगाए जाने पर फूलों की माला का गुलदस्ता देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिभाषक संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा पीपी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शालिनी गोयल एवं मुंसिफ मजिस्ट्रेट जया अग्रवाल ने कहा की गंगापुर सिटी कोर्ट में यहां के वकीलों का उन्हें पूर्ण सहयोग रहा तथा यहां पर कार्य करते हुए यहां के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से बहुत कुछ उनको सीखने को मिला। जब कभी भी गंगापुर सिटी कोर्ट के विकास में उनके सहयोग की आवश्यकता पड़े वह हमेशा तैयार रहेंगे।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा चौधरी ने दोनों न्यायाधीशों के कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही मुंसिफ मजिस्ट्रेट अनिता चौधरी एवं पलाश मीणा को उनके प्रमोशन के बाद गंगापुर सिटी कोर्ट में ही पदस्थापित होने पर शुभकामनाएं दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !