Thursday , 23 April 2026
Breaking News

तत्कालीन मनरेगा एक्सईएएन हरि सिंह मीणा को 16 सीसीए चार्जशीट

गुड गवर्नेंस में रोड़ा अटकाने वाले कार्मिकों के खिलाफ जीरो टोलरेंस की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नीति का अक्षरशः पालन करते हुए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने गत दिनों जिला परिषद के तत्कालीन अधिशासी अभियंता (मनरेगा) हरि सिंह मीणा को कार्यमुक्त कर कार्यालय शासन सचिव एवं आयुक्त ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मुख्यालय के लिये रिलीव कर उनके कार्यों की जांच शुरू करवाई थी।

16 CCA Chargesheet to the MNREGA XeN Hari Singh Meena

इस मामले में कलेक्टर द्वारा तत्कालीन अधिशासी अभियंता को महात्मा गांधी नरेगा का प्रभारी अधिकारी रहते हुए 1 दिसंबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक स्वीकृत करवाए गए कार्यों की जांच करवाई गई। उन्होंने मीना को दी गई 16 सीसीए की चार्जसीट में बताया है कि उनके द्वारा इस अवधि में 10 करोड़ 69 लाख 52 हजार 269 रूपए राशि के 190 कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई। चार्जशीट में बताया कि उक्त कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जिला कलेक्टर एवं सीईओ जिला परिषद की जानकारी एवं अनुमोदन के बिना जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलेक्टर की सिक्योर सोफ्ट यूजर आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग कर जारी कर दी गई। कलेक्टर ने अधिशासी अभियंता के इस कृत्य को घोर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता एवं राजकीय कार्य के प्रति अनुशासनहीनता मानते हुए आरोप पत्र दिया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने अधिशासी अभियंता मीना के समय के पुराने कार्यों की जाचं करवाने के निर्देश भी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !