Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लापरवाही बरतने पर सहायक अभियंता को 17 सीसीए की चार्जशीट

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और राजीव गांधी जल संचय योजना के तहत स्वीकृत कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक आज गुरूवार को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने पंचायत समिति वाईज स्वीकृत कार्यों की प्रगति समीक्षा कर समय पर पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य करवाने के निर्देश दिए है।
उन्होंने वाटरशेड अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए कि राजीव गांधी जल संचय योजना एवं समेकित जल ग्रहण कार्यक्रम में जिन स्थानों पर पूर्व में खेत में फसल खड़ी होने के कारण मेढबंदी, चारागाह विकास और जल संरक्षण जैसे व्यक्तिगत लाभ के कार्य शुरू नहीं किये गये थे, वहां तत्काल निर्माण कार्य शुरू किया जाए। कलेक्टर ने राजीव गांधी जल संचय योजना के क्रियान्वयन और निगरानी के लिए गठित ब्लॉक स्तरीय समिति को सक्रिय रहने और ग्राम स्तरीय समितियों के कार्यों की निरन्तर निगरानी कर वाटर शेड एजेंसी के माध्यम से तकनीकि सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बैठक में चौथ का बरवाड़ा के वाटरशेड सहायक अभियंता को कार्य में लापरवाही बरतने एवं न्यून प्रगति पर 17 सीसीए में चार्जशीट देने के निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिए है।

Charge sheet of 17 CCA to Assistant Engineer for negligence

कलेक्टर ने बताया है कि जिले में 29 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत के 3067 जल ग्रहण कार्य चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृत हैं। इन सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए। इसी प्रकार उन्होंने वाटरशेड के तहत स्वीकृत जलग्रहण के कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने पंचायत समिति वाइज सहायक अभियंता से कार्यों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली और संबंधित ठेकेदार को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति के ठेकेदार पर 10 प्रतिशत की एलटी लगाने के निर्देश भी दिए है। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप चौहान, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !