Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कोरोना गाइडलाइन का पालन करें नहीं तो लगेगी पाबंदियां

जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने आज मंगलवार को जिला मुख्यालय के बाजारों, रेलवे एवं बस स्टेशनों का सघन निरीक्षण कर कोविड़-19 गाइडलाइन की पालना की स्थिति जांची और आमजन से कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए सतर्क रहने, कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए समझाइश की। कलेक्टर राजेन्द्र किशन, एसपी सुधीर चौधरी, एसडीएम कपिल शर्मा और नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव के साथ दोपहर बारह बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे तथा वहां ट्रेन से उतरे दूसरे राज्यों से आए लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट जांच प्वाइंट पर चैक की। 7 यात्रियों के पास नेगेटिव रिपोर्ट नहीं मिलने पर मौके पर ही उनके सैम्पल लिए गए एवं इन सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके बाद कलेक्टर और एसपी बजरिया के मुख्य बाजार में पैदल निकले। बाजार में निरीक्षण के दौरान ममता राजपूती ड्रेस पर बिना मास्क लगाए दुकानदार मिलने और ग्राहकों की भीड़ होने व सोशल डिस्टेंसिंग मेन्टेन नहीं होने पर एसडीएम से 5 सौ रूपए का चालान कटवाया और बताया कि भविष्य में गलती दोहराने पर दुकान सीज कर माहमारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद कलेक्टर ने मंडी रोड़ का निरीक्षण किया और कृषि उपज मंडी पहुंचे। यहां काफी लोगों ने मास्क के बजाय गमछा लगा रखा था। इस पर कलेक्टर ने समझाया कि गमछा दोनों ओर से एक जैसा दिखता है। खाना खाने या पानी पीने के बाद गमछा दोबारा लगाने पर वह साइड अन्दर आ सकती है जो पहले बाहर थी। इससे बाहरी परत पर जमा वायरस एवं अन्य जहरीले तत्व शरीर में प्रवेश कर सकते है। उन्होंने मंडी सचिव को ऐसे लोगों को नि:शुल्क मास्क वितरित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सिटी के बाजारों, दण्डवीर बालाजी, 72 सीढ़ी विद्यालय, हरसहाय कटला और जनता धर्मशाला का दौरा किया तथा सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क सम्बंधी गाइडलाइन की पालना जांची।

Follow the Corona guidelines otherwise restrictions will be imposed in sawai madhopur

उन्होंने व्यापारियों, ग्राहकों तथा राहगीरों को बताया कि अपनी बारी आने पर कोविड़-19 का टीका जरूर लगवाएं। टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। देश के काफी राज्यों में कोरोना ने खतरनाक रूप ले लिया है। जिले में जितना ज्यादा टीकाकरण होगा, हम सब उतने ही सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण करवाने के लिए आग्रह किया है। इसके बाद कलेक्टर ने कोतवाली पहुंच कर हालात जांचे और कोतवाल को निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों एवं आने वाले फरियादियों से मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पूर्ण पालना करवाएं। कलेक्टर ने एसडीएम एवं सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा के साथ रणथंभौर सेविका हॉस्पिटल खिलचीपुर का निरीक्षण कर यहां बनाए गए जिला स्तरीय क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने निर्देश दिए कि यहां क्वारंटाइन होने वाले लोगों के लिए पेयजल, भोजन और शौचालय की व्यवस्था पूर्ण सोशल डिस्टेनसिंग के साथ करने का प्लान तैयार रखें। कलेक्टर ने यहां सफाई व्यवस्था में और सुधार करने के भी निर्देश दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !