Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन पर प्रशासन हुआ सख्त | कोचिंग सेंटर और किराना दुकान की सीज

बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ लोग अभी भी कोरोना संक्रमण की गम्भीरता को समझ नहीं पा रहे हैं तथा खुद के साथ ही आमजन के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन ने अब सख्ती बरतने का निर्णय ले लिया है और इसकी बानगी आज मंगलवार को जिला मुख्यालय के बजरिया और बाल मंदिर में देखने को मिली। बजरिया में किराने की दुकान तथा बाल मंदिर कॉलोनी में कोचिंग सेंटर को सीज कर दिया गया है। बजरिया में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आज मंगलवार दोपहर को दुकान-दुकान जाकर ग्राहकों और दुकानदारों से कोरोना गाइडलाइन पालना की समझाइश की थी लेकिन कलेक्टर एसपी के वहॉं से रवाना होने के मात्र 2 घण्टे के बाद एसडीएम कपिल शर्मा ने मार्केट का दौरा किया तो मैसर्स लादूराम बालकिशन पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन मिला। बड़ी संख्या में बिना सोशल डिस्टेंसिंग के खरीददारी कर रहे थे। इनमें से कई के मास्क भी नहीं लगे हुए थे। बिना मास्क लगे ग्राहक जॉंच टीम को देखकर भाग गये। दुकान के अन्दर और बाहर बीडी-सिगरेट पी जा रही थी। इस पर एसडीएम ने दुकान को 48 घण्टे के लिये सीज कर दिया है। इसी प्रकार बाल मंदिर कॉलोनी में स्थित टारगेट कोचिंग के निरीक्षण में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रोटोकॉल का पूर्ण उल्लंघन मिला।

Coaching Center and Grocery Store Seized due to Corona Guideline violation

यहॉं विद्यार्थी 2 गज दूरी का पालन करना तो दूर एक-दूसरे से सटकर बैठे हुए थे। क्षमता से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति पर एसडीएम ने संचालक से सवाल किया तो उससे कोई जवाब नहीं सूझा। इस संस्थान को तत्काल सीज कर दिया गया है। एसडीएम कपिल शर्मा ने गिरदावर तुलसीराम, पटवारी सुरेश के साथ ये कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि बजरिया में ही कोविड-19 गाइडलाइन उल्लंघन पर 3 अन्य प्रतिष्ठानों पर भी जुर्माना लगाया गया है। एसडीएम ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन को कतई सहन नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !