Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मौज मस्ती पड़ी भारी, सड़कों पर बेवजह घूम रहे 19 लोगों को किया क्वारंटाइन

बेवजह सड़क पर घूमकर स्वयं और दूसरों की जान खतरे में डालने वाले 19 लोगों को आज मंगलवार को जिले में पुलिस ने क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया है जहाॅं इनके सैंपल लिए गए। इनकी कोविड-19 आरटीपीसीआर जांच नेगेटिव आएगी तो इन्हें इनके अभिभावकों को चेतावनी के साथ सौंप दिया जाएगा, रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर इनका कोरोना उपचार शुरू किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर आज 19 लोगों को बेवजह घूमते हुए पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने पकड़ा और सीधे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानटाउन में क्वारंटाइन कर दिया।

Quarantine was done, people roaming on the streets unnecessarily

इसी प्रकार सोमवार को भी जिले में 26 लोगों को बेवजह घूमने पर क्वारंटाइन किया गया था। मानटाउन थाना क्षेत्र में 6 और कोतवाली थाना क्षेत्र में 2, गंगापुर सिटी में कोतवाली थाना क्षेत्र और सदर में 5-5, उदेई मोड़ में 4, वजीरपुर में 3 तथा पीलोदा थाना क्षेत्र में 1 व्यक्ति को अनुमत गतिविधि के अतिरिक्त बेवजह घूमने पर क्वारंटाइन किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !