Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे ने पुलिस अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए सीएम व डीजीपी के नाम सौंपा ज्ञापन

उदयपुर में पत्रकारों को षड्यंत्रपूर्वक झूंठे मामले में फंसाने और सोशल मीडिया पर पत्रकारों के लिए आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणीयां करने वाले पुलिस उपअधीक्षक जितेंद्र आंचलिया व षड्यंत्र में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में आज मंगलवार को जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी और पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में पुलिस उपाधीक्षक शहर नारायण तिवाड़ी को मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार तथा डीजीपी के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के अनुसार 27 अप्रेल को उदयपुर के एक वाट्सअप ग्रुप में प्रदेश के एक सबसे बड़े अखबार में मुख्य पृष्ठ में छपे एक लेख को लेकर कुछ पुलिस अधिकारियों द्वारा अखबार के वरिष्ठ संपादक को गालियां निकाली जा रही थी साथ ही पुलिस महकमे के आला अधिकारियों के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार ग्रुप में शामिल वरिष्ठ महिला पत्रकार गीता सुनील पल्लई (टाइम्स ऑफ इंडिया) द्वारा उन पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र आंचलिया को ग्रुप में अन्य महिला सदस्यों का हवाला देते हुए सयंम एव शालीनता बरतने के लिए कहा तो पुलिस अधिकारी ने अपनी गलती मानने के बजाय अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया और अगले ही दिन से महिला पत्रकार गीता सुनील पल्लई व उनका समर्थन करने वाले पत्रकार भूपेंद्र सिंह चूड़ावत पर विभिन्न प्रकार के दबाव व धमकियां दिलाने लग गए। यहां तक कि पत्रकार भूपेंद्र सिंह को एनकाउंटर तक का भय दिखाया गया।
IFWJ submitted memorandum to CM and DGP for action against police officer
इन सबसे भी नहीं डरे तो डीएसपी जितेंद्र आंचलिया ने उदयपुर के ही हिरणमगरी थाने में कुछ पुलिस अधिकारियों से मिलीभगत कर व अपने भाई यशवंत आंचलिया से मिलीभगत कर दोनो पत्रकारो के विरुद्ध षड्यंत्र रचकर गिरफ्तारी वाली धारा में एक झूंठा मुकदमा दर्ज करा दिया। ये सारी जानकारी पीड़ित पत्रकारो ने जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारी जानकारी दी तभी से प्रदेश के मीडिया जगत में भारी आक्रोश है। ज्ञापन में लिखा है कि पत्रकार हितों की सुरक्षा के दावे करने वाली राजस्थान सरकार को ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के अलावा राजमल जैन, राजेश गोयल, हरक चंद जैन, जियाउल इस्लाम, जितेन्द्र जैन, संजय मित्तल, मलारना डूंगर उपखण्ड अध्यक्ष मोहम्मद माहिर, सत्यनारायण जैन पगला, श्याम सुंदर तिवारी और गजानन्द शर्मा सहित संगठन के अन्य पत्रकार साथी मौजूद थे। इसी प्रकार मंगलवार को गंगापुर सिटी में उपखण्ड अध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में उदयपुर घटना को लेकर मुख्यमंत्री व डीजीपी के नाम सम्बोधित ज्ञापन उप जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी को दिया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !