जिले में नायब तहसीलदारों के पद रिक्त होने व कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति को मध्यनजर रखते हुए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कार्य व्यवस्थार्थ हाकिम सिंह गुर्जर भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त पीलोदा को नायब तहसीलदार वजीरपुर के पद पर नियमित नायब तहसीलदार का पदस्थापन अथवा अग्रिम आदेशों तक जो भी पहले हो तक नियुक्त किया गया है। पूर्व में इस पद पर महेन्द्र कुमार मंगल को लगाया गया था।

जिसे संशोधित कर गुर्जर को नायब तहसीलदार के पद पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि हाकिम सिंह गुर्जर भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त पीलोदा के मूल पद के साथ-साथ नायब तहसीलदार वजीरपुर के पद का कार्य भी अग्रिम आदेशों तक संपादित करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया