सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी मेगा हाइवे पर स्थित बाटोदा गाँव के मुख्य चौराहे पर बना गड्ढा हादसों को न्योता दे रहा है।

जानकारी के अनुसार लगभग 25 दिन पूर्व नाले के निर्माण कार्य पर मात्र एक दिन काम करने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने अभी तक इसकी सुध तक नहीं ली है। यह नाला अब एक गहरा गड्ढा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया की राहगीरों को यह गहरा गड्ढा बिलकुल पास आकर दिखाई देता है जिससे लगातार दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।
उन्होंने बताया की वे सम्पर्क पोर्टल पर पर भी इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
बाटोदा निवासी अनिल अग्रवाल सहित अन्य ग्रामीणों ने इस गड्ढे को तुरंत भरने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया