Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रीट परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम किया स्थापित

जिले में 26 सितम्बर को दो पारियों में आयोजित होने वाली रीट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सवाई माधोपुर तथा गंगापुर सिटी उपखंड कार्यालयों में रीट कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे है।
ये कंट्रोल रूम 25 सितम्बर को सुबह 8 बजे से 26 सितम्बर को रात 10 बजे तक कार्यरत रहेंगे। सवाई माधोपुर कंट्रोल रूम के काॅन्टेक्ट नम्बर 07462-22155 हैं तथा गंगापुर सिटी के काॅन्टेक्ट नम्बर 07463-234030 हैं। इन नियंत्रण कक्षों के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 07462-221143 पर भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

 

इसके साथ ही सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर 6 स्थानों चकचैनपुरा चुंगी नाका, खैरदा पुलिया के पास, भैंरू दरवाजा, रेलवे स्टेशन और दोनों बस स्टैंड पर हैल्प डेस्क 25 सितम्बर को सुबह 8 बजे से 26 सितम्बर को रात 10 बजे तक संचालित रहेगी जिसमें महिला कार्मिक भी होगी तथा पुलिस जवान भी रहेंगे।

Control room set up for reet exam In sawai madhopur

इस हैल्प डेस्क में शहर के सभी परीक्षा केन्द्रों की लोकेशन दर्शित रहेगी ताकि अभ्यर्थी उस हिसाब से अपने सेंटर तक आसानी से पहुंचे। यहाॅं पर्याप्त संख्या में ऑटो/मिनी बस की व्यवस्था रहेगी। 18 मेरिज गार्डन, होटल, धर्मशाला चिन्हित किये गये हैं, जहाॅं अभ्यर्थी रूक सकेंगे। इनमें से 4 स्थान महिला अभ्यर्थी और उनके परिजन के लिये रिजर्व हैं।

 

इनकी सूची, लोकेशन और काॅन्टेक्ट नम्बर भी हैल्प डेस्क पर प्रदर्शित रहेंगे। हैल्प डेस्क पर पेयजल, बैठने के लिये कुर्सी, छाया व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त कुल 6 अस्थायी बस स्टैंड इन्द्रा सर्कल, साहू नगर, रणथम्भौर सर्कल, खैरदा पेट्रोल पम्प, ट्रक यूनियन खण्डार रोड़ और रेलवे स्टेशन पर 25 सितम्बर को सुबह 8 बजे से 26 सितम्बर को रात 10 बजे तक संचालित रहेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !