मध्य प्रदेश के सतना जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई व एक अन्य गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने आज सोमवार को बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही गांव के समीप गत शनिवार देर रात को हुआ था।
अमदरा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक हरीश द्विवेदी ने बताया है कि कटनी जिले के विस्तारा गांव के रहने वाले चार लोग झुकेही गांव से रामलीला देखकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने इनकी मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में मोहित पटेल (24), विजय सेन (28) तथा पंकज सेन (29) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 23 वर्षीय एक अन्य घायल व्यक्ति को कटनी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिए गए हैं। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है. सोर्स- भाषा
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया