Sunday , 7 June 2026
Breaking News

किसानों के लिए सवाई माधोपुर पहुंची खुशियों की सौगात, सोमवार से किसानों को मिलेगा डीएपी खाद

जिला कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर लिया जायजा

किसानों को सोमवार से डीएपी की उपलब्धता ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से होगी। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि शनिवार को मुंद्रा पोर्ट से आईपीएल कंपनी का 2600 मीट्रिक टन डीएपी की रैक आज शनिवार सुबह 5 बजे सवाईमाधोपुर पहुंचा।

 

 

 

रैक के पहुंचने पर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने मौके पर पहुंचकर डीएपी को आवंटित जीएसएस तक पहुंचाने तथा किसानों को उपलब्ध करवाने के लिए कृषि विभाग के उपनिदेशक को निर्देश दिए। उन्होंने आईपीएल कंपनी के प्रतिनिधि, कृषि उपनिदेशक एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

कलेक्टर ने बताया कि 2600 मीट्रिक टन में से सवाईमाधोपुर जिले को लगभग 1200 मीट्रिक टन तथा शेष पडोस के जिले के लिये आवंटित हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही जिले को डीएपी की नई खेप मिलने की उम्मीद है। किसानों को डीएपी की उपलब्धता सोमवार से ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि पर्यवेक्षक एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति कार्मिकों की उपस्थिति में होगी।

 

The gift of happiness reached Sawai Madhopur for farmers, farmers will get DAP fertilizer from Monday

 

प्रति आधार कार्ड 2 बेग दिये जायेंगे। कलेक्टर ने कृषि उपनिदेशक को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में गडबडी एवं अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। कोई डीलर गडबडी करता पाया जाए तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

 

 

इसके बाद कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिये कि सभी एसडीएम प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ ही डीएपी वितरण कार्य की भी निगरानी करे। वितरण में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ ही कोविड-19 गाइडलाइन की पूर्ण पालना सुनिश्चित करवायें।

 

 

 

डीएपी की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी लेकिन सभी अधिकारी पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किसानो को जागरूक करें कि डीएपी के बजाय एसएसपी और एनपीके का उपयोग भी विकल्प के रूप में कर सकते है। इससे किसान का फर्टिलाइजर खर्चा 25 प्रतिशत कम तो आयेगा ही, दलहन और तिलहन फसलों के लिये यह अधिक उपयोगी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !