Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मनरेगा में अन्य योजनाओं को डवटेल कर अधिकतम कार्य करवायें- कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने निर्देश दिये हैं कि मनरेगा समेत ग्रामीण विकास की सभी योजनाओं में स्थानीय परिस्थिति, आवश्यकता तथा ग्रामीणों की मांगों को ध्यान में रखते हुए कार्य स्वीकृत करवायें तथा स्वीकृत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करवायें ताकि लागत राशि न बढ़े। आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परिषद द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने ये निर्देश दिये।

 

 

 

 

 

बैठक में कलेक्टर ने अनुभागवार सभी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जिले की जिन 23 ग्राम पंचायतों में वर्तमान में मनरेगा का एक भी कार्य नहीं चल रहा है, वहां अगले पखवाडे से कार्य शुरू करवाये। जिले के 111 गांवों में संबल एवं 55 में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना संचालित है। कलेक्टर ने निर्देश दिये है कि इन योजनाओं में स्वीकृत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता और समय सीमा की पालना सुनिश्चित करवायें।

 

 

Get maximum work done in MNREGA by doing other schemes- Collector

 

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा किये जाने वाले विकास और व्यक्तिगत लाभ के ज्यादा से ज्यादा कार्यों को मनरेगा में डवटेल करने का प्रयास करें। कलेक्टर ने मनरेगा में कार्यों की संख्या बढ़ाने तथा पहले से स्वीकृत अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने महिला मेट की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।

 

 

 

 

 

उन्होंने राज्य बजट घोषणा के बिन्दुओ के संबंध में प्रगति समीक्षा की। नव सृजित ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण संबंधी कार्य जल्द और गुणवत्ता से पूरे करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की उपयोगिता सुनिश्चित करने तथा इनके रखरखाव के संबंध में ग्राम विकास अधिकारी को पाबंद करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

कलेक्टर ने राजीव गांधी जल संचय योजना के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देने वाले स्ट्रक्चर निर्माण के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिये। बैठक में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी एवं जिला परिषद सीईओ उत्तम सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !