Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रेप एवं मर्डर मामले के आरोपी से पूछताछ करेगी सूरत पुलिस

गंगापुर सिटी कोतवाली एवं सदर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रेप एवं मर्डर के मामले में शक के आधार पर हर सहाय गुर्जर निवासी कुनकुटा को हिरासत में लिया है।

Murder and rape case Accused arrested gangaour city police surat investigation

साथ ही मामले की सूचना गुजरात पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सूरत पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ गुजरात ले गई। जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पूर्व सूरत में एक 11 वर्षीय नाबालिग बालिका की लाश मिली थी। मेडिकल के आधार पर तथ्य सामने आए कि बालिका के साथ रेप हुआ है एवं उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है। क्राइम ब्रांच पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही थी। इस दौरान सवाई माधोपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के पकुनकुटा गांव निवासी हर सहाय गुर्जर पर शक की सुई घूमी और हर सहाय उस दरमियान सूरत में रहकर नौकरी कर रहा था। बताते चलें कि देर रात अहमदाबाद क्राइम डिपार्टमेंट डीसीवी ने एसपी मामन सिंह से मामले की जानकारी साझा की और आरोपित हर सहाय को हिरासत में लेने की बात कही। वहीं एसपी मामन सिंह के निर्देशानुसार सदर थाना पुलिस एवं कोतवाली गंगापुर सिटी ने संयुक्त टीम बनाकर दबिश देकर हर सहाय गुर्जर को गांव कुनकुटा से हिरासत में लिया और सूरत पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूरत पुलिस मामले की खबर के बाद गंगापुर सिटी पहुंची और शक के आधार पर हिरासत में लेते हुए अपने साथ सूरत के लिए रवाना हो गई। इस दौरान सूरत क्राइम ब्रांच के ऑफिसर का कहना था कि अभी तक किसी तरह का आरोप साबित नहीं हुआ है, शक के आधार पर पूछताछ के लिए आरोपित हर सहाय को सूरत ले जाया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Over 1 lakh people benefited across 226 camps Gramin seva shivir sawai madhopur vikalp times

सरकारी दफ्तर नहीं, गांव में ही मिला समाधान…226 शिविरों में 1 लाख से ज्यादा लोग लाभान्वित

सवाई माधोपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) की मंशा के अनुरूप जिले में 12 …

Demand for strict action against school teacher cloth female students bamanwas sawai madhopur vikalp times

छात्राओं को नि_र्वस्त्र कर तलाशी मामला, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के गंगापुर सिटी (Gangapur City) क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक …

Batoda Police Villagers High speed driving Sawai Madhopur 15 July 26 Vikalp Times

बच्चे को टक्कर और जान से मा_रने की ध_मकी का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बाटोदा थाना क्षेत्र के जीवद गांव में …

गंगापुर सिटी: चर्चित ह_त्याकांड का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की सदर गंगापुर सिटी पुलिस (Gangapur City …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !