Sunday , 7 June 2026
Breaking News

लटिया नाले के आएंगे अच्छे दिन, होगा सौंदर्यीकरण

जिला मुख्यालय के बजरिया और शहर के बीच बहने वाले लटिया नाले के अच्छे दिन आने वाले हैं। द्रव्यवती नदी की तर्ज पर लटिया नाले के सौंदर्यीकरण की योजना की शुरुआत हो चुकी है।

beautiful day Latia drain beautifying

इसी कडी में राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देश पर आज केन्द्रीय जल आयोग, जल संसाधन एवं नदी विकास एवं गंगापुर्नोद्धार विभाग भारत सरकार के इंजीनियर्स की एक टीम सवाई माधोपुर पहुंची। टीम ने यूआईटी चेयरमैन जगदीश अग्रवाल एवं सचिव ताराचन्द मीणा को साथ लेकर लटिया नाले का सर्वे किया और विभिन्न क्षेत्रो में जाकर हालातों का जायजा लिया। चीफ इंजीनियर अशोक गोयल ने बताया कि लटिया नाला शहर के बीचोबीच बहता है। इसके हालात ठीक नहीं हैं। शहर के बीच बहने वाले नाले का जीणोद्धार का प्रस्ताव पास हुआ है। रीवर फ्रन्ट डवलेपमेन्ट एवं घाट डवलपमेन्ट के तहत ​इसका जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाना है, ताकि बहाव भी ठीक हो और हालात भी सुधर जाए। नाले के किनारे पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर उनका कहना था कि अतिक्रमण हटाने को कार्य लोकल स्तर पर होगा। हम लोग इसका सर्वे कर रहे हैं, लेकिन अभी सुखा होने से ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है। बताते चले कि युआईटी चेयरमेन जगदीश अग्रवाल ने दिल्ली जाकर अर्जुन राम मेघवाल से ​लटिया का विकास द्रव्यवती नदी की तर्ज पर कराने की मांग की थी। अग्रवाल ने बताया कि सवाई माधोपुर पर्यटन के लिए विश्व विख्यात है और आने वाले पर्यटक शहर भी देखने जाते हैं। ऐसे में लटिया नाले का सौन्दर्यीकरण हो ताकि प्रदूषण एवं गन्दगी से निजात मिले और शहर की शोभा में चार चांद लगे। पूर्व में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि लटिया के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव बनाकर कर केन्द्र को भेजा जाए जिसको मुख्यमंत्री ने भी डीपीआर बनवाकर प्रस्ताव केन्द्र को भेजा था। अब लटिया नाले को जीर्णौद्वार का कार्य होना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !