गणतंत्र दिवस समारोह (26 जनवरी 2022) को पुलिस लाईन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में अतिथियों को समुचित स्थान ग्रहण करवाने के लिये उप जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है।

गठित कमेटी के अध्यक्ष उप जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर होंगे। उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, उप पुलिस अधीक्षक शहर, जिला खेल अधिकारी, तहसीलदार सवाई माधोपुर एवं सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सवाई माधोपुर कमेटी के सदस्य नियुक्त किये गये है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया