करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई माधोपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एसडीएम काजल मीणा, उनके रीडर दिनेश और UDC प्रवीण को रि*श्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से 60 हजार रुपए की घू*स राशि बरामद की, साथ ही SDM कार्यालय से करीब 4 लाख रुपए अतिरिक्त कैश भी मिला है, जिसकी जांच जारी है।
ACB के अनुसार, जमीन के खातेदारी बंटवारे (तकासमा) के फैसले के एवज में SDM की ओर से पहले 1 लाख रुपए की रि*श्वत मांगी गई थी। बाद में यह सौदा 50 हजार रुपए में तय हुआ। 15 अप्रैल को मिली शिकायत के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और 16 अप्रैल को ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई। गुरुवार शाम करीब 6 बजे शिकायतकर्ता पैसे लेकर SDM कार्यालय पहुंचा।
यहां रीडर दिनेश और UDC प्रवीण ने उससे 60 हजार रुपए लिए, जिसमें 50 हजार SDM के लिए और 10 हजार खुद के लिए बताए गए। जैसे ही रि*श्वत की रकम ली गई, पहले से तैनात ACB टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया और बाद में SDM काजल मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल ACB टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और बरामद अतिरिक्त नकदी के स्रोत की जांच की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
