Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौ*त हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। चारों दोस्त भोपाल से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, हादसा सुकेत थाना क्षेत्र में उम्मेदपुरा गांव के पास मेवाती ढाबे के नजदीक रात करीब 1 बजे हुआ। कार में सवार निर्मल कुमार (27) की मौके पर ही मौ*त हो गई, जबकि जयेश, नीरज और अल्केश घायल हो गए।

 

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

 

घायलों को इलाज के लिए सुकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार की रफ्तार तेज थी और वह आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक निर्मल कार में बुरी तरह फंस गया और उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। पुलिस ने श*व को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !