Saturday , 7 March 2026
Breaking News

किसानों की जमीन नीलामी रूकवाने के लिए टिकैत ने की सभा, कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

राजस्थान में लगातार अलग-अलग बैंकों द्वारा ऋण अदायगी नहीं करने पर किसानों की जमीनों को नीलाम करने की कार्यवाहियां की जा रही थी। ऐसा ही एक मामला रामगढ़ पचवारा में सामने आने पर किसान आंदोलन के राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश से राजस्थान पहुंचकर इसके लिए प्रदर्शन कर नीलामी रूकवाने की मांग की। टिकैत ने राज्य सरकार को उस एक किसान सहित पूरे प्रदेश के किसानों की जमीन नीलाम नहीं करने के आदेश देने के लिए मजबूर किया।

 

 

किसानों के हितकारी इस निर्णय का जिले के किसानों ने स्वागत करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत का आभार जताया। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि राकेश टिकैत की बैठक के दौरान रामगढ़ पचवारा में प्रदेश सरकार की कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती हुई नजर आई।

 

Rakesh Tikait held a meeting to stop the auction of farmers' land in rajasthan

 

गृह विभाग की कोरोना की नई गाइडलाइन के अनुसार अब कहीं भी कोई धरना प्रदर्शन का आयोजन, सभा आदि नहीं हो सकता। लेकिन रामगढ़ पचवारा में किसान नेता राकेश टिकैत ने सभा का आयोजन किया।  जिसमें बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क, बिना सोशल डिस्टेंसिंग के नजर आये। इस दौरान प्रशासन ने भी कोविड गाइडलाइन की पालना कराने की कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

 

इससे ऐसा नजर आता है जैसे कोरोना गाइडलाइन की पालना करना केवल आम आदमी के लिए जरूरी है। पालना नहीं करने पर प्रशासन द्वारा चालान काटने तक की कार्यवाही की जाती है जबकि नेताओं के द्वारा इसका खुले आम उल्लंघन किया जाता है और प्रशासन भी उसकी अनदेखी करता नजर आता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !