शांति भंग करने के 4 आरोपी गिरफ्तारः-
दौलतसिंह एएसआई थाना मलारना डूंगर ने नरेश पुत्र लड्डूलाल निवासी मोहम्मदपुर थाना मलारना डूंगर, मनीष पुत्र रामदेव निवासी मोहम्मदपुर थाना मलारना डूंगर, राजेश पुत्र रमेश चंद निवासी भूखा थाना मलारना डूंगर, जितेन्द्र पुत्र मथुरालाल निवासी सामोत थाना सूरवाल को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
दर्ज मुकदमात का 1 आरोपी गिरफ्तारः-
जगदीश प्रसाद एएसआई थाना सदर गंगापुर सिटी ने पवन कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी खोहरी थाना बैर जिला भरतपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना सदर गंगापुर सिटी पर आईपीसी व आर्मस एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

सट्टे की खाईवाली करते हुए 1 आरोपी गिरफ्तारः-
हेमन्त कुमार हैड कांस्टेबल थाना गंगापुर सिटी ने विजेन्द्र कुमार पुत्र हरिसिंह निवासी लोको कॉलोनी गंगापुर सिटी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी आरी पावर हाउस के पास लोको कॉलोनी गंगापुर सिटी में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 1140 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना गंगापुर सिटी पर प्रकरण दर्ज किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया