Sunday , 8 March 2026
Breaking News

वयोश्री एवं एडिप योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांजन से आवेदन आमंत्रित

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर द्वारा जिले के वरिष्ठ नागरिकों से राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं दिव्यांजनों से एडिप योजना के तहत आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक राष्ट्रीय वयोश्री योजना में एवं दिव्यांगजन एडिप योजना का लाभ लेने के लिये नजदीकी जन सेवा केन्द्र (ई-मित्र) के माध्यम से 28 फरवरी तक पंजीकरण करवा सकते हैं।

 

 

उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिले में दिव्यांजन एवं बी.पी.एल परिवार के वृद्धजन जिनको शारीरिक अक्षमता की पूर्ति के लिये उपकरण की आवश्यकता है तथा जिन्हें पिछले तीन साल तक किसी भी प्रकार के उपकरण का लाभ विभाग द्वारा नहीं मिला है, वे सभी दिव्यांजन एवं वृद्धजन अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र (ई-मित्र) पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।

 

Applications invited from senior citizens and differently-abled under Vayoshree and Edip scheme in sawai madhopur

 

दिव्यांगजनों को पंजीकरण के लिये आवश्यक दस्तावेज:-

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि दिव्यांगजन पंजीकरण के लिये ई-मित्र पर अपने साथ विकलांगता प्रमाण पत्र, मासिक आय 15 हजार से ज्यादा नहीं होने का आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड/वोटर आईडी/आधार कार्ड की प्रति साथ लेकर जाये।

 

इसी प्रकार वृद्धजन पंजीकरण के लिये ई-मित्र पर अपने साथ व्यक्ति की आयु 60 वर्ष से अधिक हो, पहचान प्रमाण पत्र (आधार कार्ड एवं अन्य), बी.पी.एल. राशन कार्ड या मनरेगा कार्ड, मासिक आय 15 हजार से ज्यादा नही होने का आय प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जायें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !