Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पैरालीगल वॉलेन्टियर्स के लिये ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में जिले के पैरालीगल वॉलेन्टियर्स हेतु एक दिवसीय ऑरियेन्टेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एडीआर सेन्टर जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में किया गया।

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलेन्टियर्स को उनके कर्तव्यों की जानकारी देते हुए बताया कि पैरालीगल वॉलेन्टियर्स समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों से अवगत कराना, आम नागरिकों के विवादो को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा समय-समय पर आयोजित होने वाली लोक अदालत व मध्यस्थता के माध्यम से राजीनामा के जरिए निस्तारित करवाना आदि है।

 

Orientation training program organized for paralegal volunteers in sawai madhopur

 

पैरालीगल वॉलेन्टियर्स द्वारा उनके क्षेत्र में होने वाले कार्यों पर नजर रखना व अन्याय होने की स्थिति में जरिए दूरभाष संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा तालुका समिति को लिखित या मौखिक रूप से अवगत कराना, पीडित व्यक्ति की समुचित देखभाल व द.प्र.सं. की धारा 357-ए के तहत समुचित मुआवजा मिलने बाबत जानकारी देना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की।

 

मास्टर ट्रेनर अभय कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पैरालीगल वॉलेन्टियर्स का कर्तव्य है कि वह बाल अधिकार, बालश्रम, बालकों का गायब होने की स्थिति में विधिक सेवा संस्था को जानकारी दे, विवादो का सेटलमेन्ट, प्रि-लिटीगेशन, लोक अदालत, मध्यस्थता और पीडित प्रतिकर स्कीम के बारे में जानकारी प्रदान करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !