Saturday , 13 June 2026
Breaking News

अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर – ट्रॉली छुड़ा ले जाने के मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

खंडार थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर – ट्रॉली छुड़ा ले जाने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी धारा सिंह पुत्र शंभू, बिन्टू उर्फ चन्द्रेश पुत्र रामवतार एवं दिनेश पुत्र शंभू निवासीयान नरवला खंडार को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खंडार थाने पर गत दिनांक 23 दिसंबर 2021 को थानाधिकारी भगवान लाल मय जाप्ता के अवैध बजरी की रोकथाम की कार्रवाई करते हेतु ग्राम सोनकच्छ, गोठडा व गण्डावर की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुंचे।

 

जंहा पर गण्डावर गांव की तरफ से एक ट्रैक्टर – ट्रॉली आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस जाप्ते की सरकारी गाड़ी को देखकर ट्रैक्टर – ट्रॉली का चालक ट्रैक्टर – ट्रॉली को वापस गांव गण्डावर की तरफ घुमाने का प्रयास करने लगा। ट्रैक्टर घुमाते समय ट्रॉली पलट गयी। थानाधिकारी मय जाप्ता ट्रैक्टर – ट्रॉली के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर – ट्रॉली को छोडकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। ट्रैक्टर – ट्रॉली को चैक किया तो ट्रॉली में बजरी भरी हुई थी। चालक को आस – पास तलाश किया लेकिन नहीं मिला। ट्रैक्टर में बजरी व ट्रैक्टर के दस्तावेज चैक किए तो कोई वैध कागजात नहीं मिले।

 

ऐसी सूरत में ट्रॉली में भरी बजरी बनास नदी से चोरी कर लाना प्रतीत होता है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 16/11/2017 से सरकारी नदी – नालों  में खनिज बजरी के खनन परिवहन पर पूर्णतया रोक है। ट्रैक्टर महिन्द्रा कम्पनी का था। ट्रॉली नीले पेन्ट कलर से पुती हुई है। चारों तरफ पैन्टिग हो रही है। थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा अवैध बजरी से भरे हुए उक्त ट्रैक्टर – ट्रॉली को जब्त किया गया। पलटी हुई ट्रॉली को सीधी करवाने हेतु साधन की व्यवस्था की गई थी।

 

police arrested 3 accused for taking away tractor trolley filled with illegal gravel in khandar sawai madhopur

 

इसी दौरान मोटरसाइकिलों से दो – तीन व्यक्ति आए और जब्त शुदा ट्रैक्टर की स्टेरिंग पर बैठकर डायरेक्ट स्टार्ट कर दिया तथा बाकी व्यक्तियों द्वारा ट्रॉली को ट्रैक्टर से अलग कर ट्रैक्टर को लेकर भग गए। सभी व्यक्तियों द्वारा राजकार्य में बाधा पहुंचाते हुए जब्त शुदा ट्रैक्टर को जबरन छुड़ाकर ले गये। अवैध बजरी से भरी हुई पलटी हुई ट्रॉली को अन्य साधन की सहायता से सीधी करवाई गयाई। मौके पर ही बतौर वजह सबूत जरिये फर्द जप्ती जप्त की गयी। कार्रवाई के बाद थानाधिकारी मय जाप्ता जप्तशुदा अवैध बजरी से भरी हुई ट्रॉली को अन्य ट्रैक्टर की मदद से लेकर वापस थाने पर आए।

 

 

इसके बाद थाने पर पर आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। जिला पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार विश्नोई एवं सुरेन्द्र कुमार दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एंव वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया के निर्देशन में थानाधिकारी खंडार भगवानलाल द्वारा खंडार पर टीम भरत सिंह सहायक उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित की गई। टीम द्वारा आरोपियों के घर व अन्य जगहों पर दबिश दी गई। गत सोमवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी धारा सिंह पुत्र शंभू, बिन्टू उर्फ चन्द्रेश एवं दिनेश पुत्र शंभू निवासीयान नरवला खंडार को खण्डेवला मोड से डिटेन कर जांच की गई।

 

 

अनुसंधान से धारा 379, 353, 120 बी आईपीसी व 4/21 एमएमडीआर एक्ट का जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशादेही ग्राम नरवला से ट्रैक्टर को जप्त किया गया। तीनों आरोपियों को आज मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में भगवान लाल थानाधिकारी, भरत सिंह सहायक उपनिरीक्षक, हरिशंकर कांस्टेबल, बजरंग कांस्टेबल एवं महावीर कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

Major action in special campaign against vehicle modifications in sawai madhopur

मॉडिफाइड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 184 चालान काटे 

सवाई माधोपुर / SawaiMadhopur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (Road …

Electric Current Khandar Sawai Madhopur Police 8 June 26 Vikalp Times

शटडाउन के दौरान करंट से बिजली कर्मचारी की मौ*त, 3 घंटे बाद बनी सहमति

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) उपखंड क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !