Thursday , 23 April 2026
Breaking News

त्रिवेणी संगम रामेश्वर धाम पर चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडार थाना पुलिस ने त्रिवेणी संगम रामेश्वर धाम में गंगा माता मंदिर एवं दुकानों में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी रामजीलाल उर्फ रामदयाल उर्फ पडगडाट को केंद्रीय कारागृह सेवर भरतपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना हाजा पर गत दिनांक 22/01/2022 को एक रिपोर्ट तहरीरी विष्णु पुत्र ओमप्रकाश निवासी बडवास खण्डार ने थाने पर इस आशय कि पेश की कि प्रार्थीगण रामेश्वर धाम दुकान करते है एवं मन्दिर की पूजा करते है। बडवास गांव में स्थाई निवासी है।

 

 

गत दिनांक 21/01/22 को अज्ञात चोरों द्वारा गंगाजी मन्दिर परसराम घाट से दान पेटी को तोड कर ले गये। उसके बाद धनपाल मीना की चाय की दुकान का ताला तोडकर करीब  9 से 10 हजार रूपये की नकदी चोरी कर ले गये। साथ ही गंगा माता के मन्दिर से चांदी के 8 -9 मुकुट चोरी कर ले गये। एक मात्र मुकुट लगा हुआ छोडकर गये है। इसके अलावा विष्णु मधु की दुकान से करीब 35-40 हजार की नकदी चोरी हुए है एवं चन्दूशर्मा की दुकान है 3-4 हजार नकदी ताला तोडकर चोरी कर ले गये और शंकर मधु की दुकान का ताला तोडकर उसमें से भी करीबन 13 से 19 हजार की नकदी चोरी कर ले गये।

 

 

गत दिनांक 22/01/2022 को सुबह जब हम प्रार्थीगण अपनी अपनी दुकानों एवं मन्दिर पर गये तो ताले टूटे मिले एवं मन्दिर से गोलक व चांदी के मुकुट चोरी हो गये। तब हम सबने चारों तरफ देखा तो पास ही के खेत में टूटी गोलक गल्ला बही खाते आदि मिले है। सभी पीड़ितों ने दरख्वास्त पेश कर निवेदन किया कि अज्ञात अप्रार्थीगण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करें। जिस पर मुकदमा नम्बर 27/2022 धारा 380 आईपीसी में दर्ज कर तफ्तीश प्रारम्भ की गई।

 

Police arrested accused of theft at Triveni Sangam Rameshwar Dham in sawai madhopur

 

थाना हाजा सर्किल में बढ़ रही चोरी की वारदात को ट्रेस आऊट करने के लिए एसपी सवाई माधोपुर सुनिल कुमार विश्नोई एवं सुरेन्द्र कुमार दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया आरपीएस के निर्देशन में थानाधिकारी भगवानलाल द्वारा थाना हाजा पर टीम मेघराज हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में गठित की गई। थाना हाजा सर्किल में बढ़ रही चोरी की वारदात को ट्रेस आऊट करने के लिए एसपी सवाई माधोपुर सुनिल कुमार विश्नोई एवं सुरेन्द्र कुमार दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया आरपीएस के निर्देशन में थानाधिकारी भगवानलाल द्वारा थाना हाजा पर टीम मेघराज हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में गठित की गई।

 

 

तफ्तीश के दौरान मालूम चला की दशरथ उर्फ नान्या उर्फ उदड पुत्र बत्तीलाल उर्फ कैलाश उर्फ लालपत निवासी भवरकी बाटोदा जिला सवाई माधोपुर, रामजीलाल उर्फ रामदयाल उर्फ पडगडाट पुत्र रामप्रसाद उर्फ प्रभु निवासी मोरपा कुंडली बाटोदा,  रामकेश उर्फ तीतरा पुत्र रामप्रसाद उर्फ प्रभु निवासी मोरपा कुंडली बाटोदा एवं राजेश उर्फ गोटया पुत्र बत्ती लाल निवासी भवरकी बाटोदा जिला सवाई माधोपुर ने प्रकरण हाजा की घटना कारित है। जिस पर आरोपी रामकेश उर्फ तीतरा पुत्र रामप्रसाद उर्फ प्रभु निवासी मोरपा कुंडली बाटोदा जिला सवाई माधोपुर को गत 8 फरवरी 2022 को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

 

आरोपी रामजीलाल उर्फ रामदयाल उर्फ पडगडाट को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खण्डार से प्रोडेक्शन वारन्ट से प्राप्त कर केन्द्रीय कारागृह सेवर भरतपुर से मंगलवार को प्राप्त कर प्रकरण हाजा की वारदात कबूल करने पर अन्तर्गत धारा 457/80 आईपीसी में गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में भगवानलाल थानाधिकारी खंडार, मेघराज हेड कांस्टेबल, रामवीर कांस्टेबल एवं बलराम कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !