Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों पर जारी चयन प्रकिया पर लगी रोक

राजस्थान उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता शमा परवीन द्वारा प्रस्तुत एकलपीठ रिट याचिका संख्या 2889/2022 की सुनवाई कर आदेश दिनांक 24-2-2022 द्वारा, महिला एवं बाल विकास विभाग, सवाई माधोपुर द्वारा जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनी (मानदेय सेवा ) पदों पर सीधी भर्ती बाबत जारी विज्ञापन गत दिनांक 2-11-2021 की पालना में आंगनवाड़ी केंद्र 24 (प्रथम)/34 पर “आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद” हेतु जारी चयन प्रक्रिया पर आगामी आदेश तक रोक का आदेश दिया।

 

Ban on selection process for Anganwadi worker posts in sawai madhopur rajasthan

 

याचिकर्ता की ओर से अधिवक्ता अशिन्द्र गौतम ने की पैरवी

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अशिन्द्र गौतम ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग सवाई माधोपुर द्वारा पूर्व में गत दिनांक 4-1-2021 को जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर रिक्त आ.बा. कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनी पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया था। उस समय याचिकाकर्ता द्वारा भी आ.बा. केंद्र 24-I (अल्पसंख्यक) पर आ.बा. कार्यकर्ता पद पर प्रस्तावित आयु सीमा में होने पर आवेदन किया गया।

 

लेकिन विभाग द्वारा आज तक कोई चयन प्रक्रिया नहीं की तथा गत दिनांक 2-11-2021 को जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर रिक्त आ.बा. कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनी पदों पर भर्ती हेतु नवीन विज्ञापन जारी किया। नवीन चयन प्रक्रिया में याचिकाकर्ता का आवेदन पत्र विभाग द्वारा याचिकाकर्ता की उम्र ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष से ज्यादा होने के आधार पर निरस्त कर दिया। विभाग द्वारा पूर्व में जारी विज्ञप्ति गत दिनांक 4-1-2021 के समय प्रस्तावित आयु सीमा में आने वाले अभ्यर्थियों के पूर्व में प्रस्तुत आवेदन पत्रों को नवीन चयन प्रक्रिया में शामिल न करने, नवीन विज्ञापन के समय आयु सीमा में छूट न देने तथा आवेदन निरस्त करने के आधार पर याचिका प्रस्तुत की गई।

 

पीडीएफ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

Anganwadi worker ban on selection process

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Awareness rally organised in Sawai Madhopur on World Bicycle Day

सवाई माधोपुर में गूंजी साइकिल की घंटी, फिट इंडिया अभियान को मिला जोर

सवाई माधोपुर: विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) और फिट इंडिया साइकिल ऑन संडे (Fit …

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !