Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

टेरिटोरियल फाइट में बाघ टी-120 हुआ घायल। वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज कर बाघ का किया उपचार

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टेरिटोरियल फाइट में घायल बाघ टी-120 को वन विभाग की ओर से आज रविवार को ट्रेंकुलाइज कर उपचार किया गया। बाघ टी-120 का मुख्य वन संरक्षक टीसी वर्मा के निर्देशन में मेगट वाले घाव का रणथंभौर के वेटरनरी चिकत्सकों ने ट्रेंकुलाइज कर इलाज किया। डॉ. चन्द्र प्रकाश मीना वेटरनरी ऑफीसर रणथंभौर टाइगर रिजर्व ने बताया की उपचार करने वाली टीम में डॉ. राजीव गर्ग, जीतसिंह खंगार, फरहान खान , राजवीर सिंह, बाल किशन सैनी, जसकरण मीना, सहायक वन संरक्षण संजीव शर्मा, एनटीसीए के प्रतिनिधि दौलत सिंह और डब्लूडब्ल्यूएफ के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

 

Tiger T-120 injured in territorial fight, forest department treatment the tiger by tranquilizing in ranthambore

 

उन्होंने बताया कि नर बाघ के लम्बोसेकरल वर्टीबरा पर मेगट लुंड था, जिसमें मेगिटीशाइडल और एंटीबायोटिक दवा देकर सर्जीकल इंटरवेंशन एनटीसीए की अनुमति से बाघ को ट्रेंकुलाइज किया गया। उपचार के बाद टाइगर होश में आ गया। गौरतलब है कि टेरिटोरियल फाइट में बाघ टी-120 गंभीर घायल हो गया था। इलाके की जंग के चलते बाघ टी-120 के गर्दन और आगे के बाएं पैर में घाव हुआ था। जिसे किसी पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद किया है। बाघ के घायल होने की सूचना के बाद वन विभाग हरकत में आया और विभाग की ओर से बाघ को ट्रेंकुलाइज कर इलाज किया गया।

 

ये भी पढ़ें:- रणथंभौर से बड़ी खबर। बाघ टी-120 हुआ गंभीर रूप से घायल

 

रणथंभौर से बड़ी खबर। बाघ टी-120 हुआ गंभीर घायल

About Vikalp Times Desk

Check Also

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

IFWJ submitted memorandums to Collector in the name of the PM regarding Swad restaurant Jaisalmer

जैसलमेर प्रकरण पर भड़के पत्रकार, पीएम मोदी के नाम सौंपे ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के बैनर तले जैसलमेर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !