Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पुलिस ने आपराधिक मानव वध के प्रयास में दो आरोपी पिता एवं पुत्र को किया गिरफ्तार

बौंली थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मानव वध के प्रयास में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र और बाबूलाल को गिरफ्तार किया है।

 

Police arrested two accused father and son in criminal homicide attempt in bonli sawai madhopur

 

पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची व पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बामनवास तेजकुमार पाठक के सुपरविजन में अनुसंधानाधीन मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गत दिनांक 30.10.2021 को रावतपाड़ा गांव में हुए झगड़े में मजरुबान के गंभीर चोट कारित कर आपराधिक मानव वध के प्रयत्न के दो आरोपी जितेंद्र पुत्र बाबूलाल और बाबूलाल पुत्र रामप्रसाद मीणा निवासी रावतपाड़ा को गत सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कुल्हाड़ी एवं एक लाठी बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में श्रीकिशन मीना थानाधिकारी बौंली, बनवारी लाल हैड कांस्टेबल, जितेंद्र कांस्टेबल एवं नरेंद्र कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !