Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बाघिन को डिस्टर्ब करने के मामले में कांग्रेस पार्षद को वन विभाग का नोटिस, पार्षद ने दिया जवाब

रणथंभौर में अमरेश्वर गेट के सामने वन क्षेत्र में गत रविवार को रात के वक्त में भैंस के शिकार का लुत्फ उठाती बाघिन पर टार्च और वाहनों की लाइट मारने, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने एवं लाइव चलाने के मामले में गत सोमवार को कांग्रेस पार्षद फुरकान अली को वन विभाग ने  नोटिस जारी किया है। इस संबंध में पार्षद को तीन दिनों में आरओपीटी के कार्यवाहक रेंजर के समक्ष पेश होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत कांग्रेस पार्षद फुरकान अली ने रणथंभौर की आरओपीटी रेंज के कार्यवाहक क्षेत्रीय वनाधिकारी के समक्ष स्पष्टीकरण पेश किया है।

 

इसमें उन्होंनें रात के वक्त बाघिन पर टार्च मारने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने से साफ मना किया है। वहीं उन्होंने अपने जबाब में कहा कि गत 10 अप्रैल को जब वह रात में अपने गांव से वापस आ रहे थे तो रास्ते में अमरेश्वर गेट की आगे की तरफ रोड़ पर कई गाडियां खडी हुई थी। तो उन्होंने भी अपनी कार को रोककर बाघ को देखा था, उस वक्त उनके पास कोई टॉर्च भी नहीं थी और ना ही उन्होंने कार की लाइट बाघिन पर की ओर डाली थी।

 

Forest department notice to Congress councilor for disturbing tigress, councilor replied in sawai madhopur

 

वहीं उन्होंने जवाब में आगे कहा है कि सोशल मीडिया पर बाघिन का कोई वीडियो वायरल नहीं किया। घटना को उनके अलावा वहां मौजूद कई लोगों ने देखा था और अपमें मोबाइल में रिकॉर्ड किया था। उन्होंंने जबाब में लिखा है कि वह रणथंभौर के ही निवासी है तथा बाघों के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं।

 

यह था मामला

रणथंभौर में रात के वक्त एक बार फिर बाघिन को परेशान करने का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात रणथंभौर रोड़ पर अमरेश्वर गेट के सामने वन क्षेत्र में बाघिन ने एक भैंस का शिकार किया हुआ था। उस समय कांग्रेस पार्षद फुरकान अली ने बाघिन का शिकार का लुत्फ उठाते हुआ का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया था। इससे वीडियो के वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया था और वन विभाग की ओर से कांग्रेस पार्षद को मामले में नोटिस जारी किया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !