Saturday , 5 September 2026
Breaking News

स्वरोजगार व उद्यमिता से ही दूर हो सकती है बेरोजगारी – अर्चना मीना

सवाई माधोपुर जिले के पहले रोजगार सृजन केंद्र का हुआ शुभारंभ

रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाने का लक्ष्य

सवाई माधोपुर जिले की लोकप्रिय एंटरप्रेन्योर, समाज सेविका, स्वदेशी जागरण मंच की महिला प्रांत कार्यप्रमुख एवं स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय सह-समन्वयक अर्चना मीना द्वारा अपने जिले सवाई माधोपुर को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में गत कई वर्षों से विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। उसी कड़ी में आज एक और नवाचार करते हुए उन्होंने ग्रामीण महिला विद्यापीठ परिसर में सवाई माधोपुर जिले का पहला महिला रोजगार सृजन केंद्र स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-संगठक सतीश कुमार की उपस्थिति में स्थापित किया।

 

Unemployment can be overcome only by self-employment and entrepreneurship - Archana Meena

 

इस अवसर पर अर्चना मीना ने कहा कि भारत में युवाओं के सपनों और उन सपनों को साकार करने के मध्य खड़ी सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी है। किंतु किसी भी देश का विकास उसके देशवासियों की इच्छा शक्ति और विपरीत परिस्थितियों को अपने प्रयासों से अनुकूल बनाने की बौद्धिक सामर्थ्य पर निर्भर है। इसी अवधारणा के साथ हमारे देश में स्वदेशी जागरण मंच एवं अन्य आर्थिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने मिल कर स्वावलंबी भारत अभियान को प्रारंभ किया गया है, जिसमें युवाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित कर रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाने का लक्ष्य है।

 

अर्चना ने कहा कि हमारे लिए हर्ष और गौरव का विषय है की ग्रामीण महिला विद्यापीठ परिसर में स्वावलंबी भारत अभियान के तत्वाधान में सवाई माधोपुर जिले का पहला रोजगार सृजन केंद्र स्थापित किया गया। जहां बालिकाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता के विभिन्न अवसरों के बारे में समस्त जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे आने वाले समय में इस प्रकार के रोजगार सृजन केन्द्र और भी जिलों में खोले जाएंगे ताकि युवाओं को स्वरोजगार से संबंधित सरकार की योजनाओं, ऋण एवं अनुदान की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सके।

 

 

बताते चलें की हाल ही में अर्चना मीना ने “स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण – आत्मनिर्भर सवाई माधोपुर की ओर एक कदम” मिशन की शुरुआत भी की है, जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित खाद्य पदार्थ जैसे आचार, पापड़, मसाले, मुखवास, हस्तशिल्प एवं होटल में काम आने वाली अन्य उपयोगी वस्तुओं को होटल व्यवसायियों द्वारा स्थानीय स्वयं सहायता समूहों से ही खरीदने का अनुबंध किया गया था।

 

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठक मनोहर शरण, मंच की जिला टीम, ग्रामीण महिला विद्यापीठ की निदेशक रचना मीना, विद्यापीठ बीएड/एसटीसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश चंद जोशी, बालाजी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा, ग्रामीण महिला विद्यापीठ की प्रधानाचार्य रेखा मंगल, उप प्रधानाचार्य अल्ताफ अहमद, लेखाकार मनोज जैन, पीटीआई सीमा सेन के साथ व्याख्याता गण डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. अखिलेश कुमार मीना, मोन प्रकाश, सोनू जांगिड़, चंचल शर्मा, अमृत लाल वर्मा, मुनेश चंद मीना, हरिओम मीना, पीयूष शर्मा,  दिनेश कुमार मीना, ममता अग्रवाल सहित ग्रामीण महिला विद्यापीठ के समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !