रणथंभौर नेशनल पार्क में पद्म तालाब के पास आज शुक्रवार को नर मगरमच्छ मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। मेडिकल बोर्ड ने मृत मगरमच्छ की उम्र लगभग 60 वर्ष मानी है। उपवन संरक्षक महेन्द्र शर्मा के निर्देशन में मेडिकल बोर्ड द्वारा नर मगरमच्छ का पोस्टमार्टम किया गया। डॉ. चन्द्र प्रकाश मीना वेटरनरी ऑफिसर रणथंभौर टाइगर रिजर्व ने बताया कि मेडिकल बोर्ड में डॉ. ऐश्वर्य भारद्वाज और डॉ. आशीष जैन थे।
पोस्टमार्टम के आधार पर प्राकृतिक मृत्यु चिकित्सकों ने पाया की मगरमच्छ के शरीर में उम्र के अनुसार वाइटल आर्गन लिवर, हर्ट और किडनी के लक्षण मिलने से मगरमच्छ की मृत्यु प्राकृतिक उम्र दराज होने से हुई है। मेडिकल बोर्ड के अनुसार शव 48 घंटे पुरानी है। हालांकि नर मगरमच्छ के शरीर पर कोई घाव नहीं था।